Deewaniyat is Now Deewane Ki Deewaniyat: कुछ महीनों पहले बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) की फिल्म 'सनम तेरी कसम' री-रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने री-रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। हर्षवर्धन राणे स्टारर की सफलता को देखने के बाद निर्माताओं ने अभिनेता की नई फिल्म 'दीवानियत' की घोषणा की थी। फिल्म का एक मोशन पोस्टर भी जारी किया गया था, जो हर्षवर्धन राणे के फैन्स को खूब पसंद आया था। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक हर्षवर्धन राणे की 'दीवानियत' का नाम बदलकर 'दीवाने की दीवानियत' (Deewane Ki Deewaniyat) कर दिया गया है।
बदल गया 'दीवानियत' का टाइटल
हर्षवर्धन राणे स्टारर 'दीवानियत' का नाम 'दीवाने की दीवानियत' नए प्रोडक्शन हाउस से हाथ मिलाने के बाद बदला गया है। इस टाइटल को भी फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। नई चीजों को ध्यान में रखते हुए और क्रिएटिव लीडरशिप के मुताबिक मेकर्स ने इस मूवी का टाइटल बदलने का फैसला लिया है। 'दीवानियत' के नाम से मशहूर इस प्रोजेक्ट का आधिकारिक तौर पर नाम बदलकर 'दीवाने की दीवानियत' कर दिया गया है।
मिलाप जावेरी के निर्देशन में बन फिल्म 'दीवाने की दीवानियत' में हर्षवर्धन राणे के साथ अहम भूमिका में पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा नजर आएंगी। इस फिल्म में दोनों की फ्रेश जोड़ी को देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं। इस रोमांटिक ड्रामा में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की जोड़ी फैन्स को इम्प्रेस करने में कामयाब होती है या नहीं? यह तो फिल्म देखने के बाद भी पता चलेगा। इस मूवी के अलावा हर्षवर्धन राणे के पास 'सनम तेरी कसम 2' भी है। फिल्म के लिए लीड एक्ट्रेस की तलाश जारी है।
