'Ek Deewane Ki Deewaniyat' की सफलता के बाद हर्षवर्धन राणे संग दोबारा काम करेंगे Milap Zaveri !! जानिए पूरा सच

Harshvardhan To Reunite Again With Milap Zaveri: 'एक दीवाने की दीवानियत' (Ek Deewane Ki Deewaniyat) की जबरदस्त सफलता के बाद अब बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) ने एक बार फिर मिलाप जावेरी संग काम करने का मन बनाया है। हर्षवर्धन राणे ने कहा कि वो आंख बंद करके मिलाप की अगली फिल्म साइन कर लेंगे।

Harshvardhan To Reunite Again With Milap Zaveri: बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) इन दिनों 'एक दीवाने की दीवानियत' की सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। महज 30 करोड़ रुपये की लागात से बनी फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' (Ek Deewane Ki Deewaniyat) ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये के करीब कमाई कर ली है। इस रोमांटिक ड्रामा को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रहे है है। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक 'एक दीवाने की दीवानियत' के बाद हर्षवर्धन राणे ने एक बार फिर मिलाप जावेरी संग दोबारा हाथ मिला लिया है।

Harshvardhan To Reunite Again With Milap Zaveri

Pic Credit: Instagram

मिलाप जावेरी संग दोबारा काम करेंगे हर्षवर्धन राणे

एक इंस्टाग्राम पोस्ट में हर्षवर्धन राणे ने कहा कि उन्हें डायरेक्टर द्वारा लिखी गई स्क्रिप्ट पर भरोसा है। वो उनकी अगली फिल्म 'आंख बंद करके' साइन करेंगे। हर्षवर्धन राणे के इस कमेंट पर मिलाप जावेरी ने रिएक्शन देते हुए लगभग अपने नए प्रोजेक्ट की पुष्टि कर दी है। हर्षवर्धन राणे ने अपने कैप्शन में लिखा, 'मुझे मिलाप सर की अगली बड़ी स्क्रिप्ट पर पूरा भरोसा है। अगर वो मुझे ऑफर करते हैं, तो मैं आंख बंद करके उनके साथ अपनी अगली फिल्म साइन कर लूंगा।'

End of Feed