Robbie Coltrane Passed Away : हैरी पॉटर में हैग्रिड (hagrid) का किरदार निभाने वाले रॉबी कोल्ट्रेन (Robbie Coltrane ) का 72 साल की उम्र में निधन हो गया। रॉबी के निधन से हॉलीवुड में शोक की लहर है। भारत में रॉबी को लोग हैरी पॉटर सीरीज में रूबीयस हैग्रिड के नाम से जाते थे। हैग्रिड का किरदार लोगों को हमेशा याद रहेग। हैरी पॉटर के अलावा रॉबी कई फिल्मों में नजर आ चुके थे। वो अपने कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते थे। रॉबी शानदार एक्टर होने के साथ- साथ राइटर भी थे। रॉबी कोल्ट्रेन के निधन की खबर उनके एजेंसी द्वारा दी गई है। रॉबी के निधन से उनकी बहन, बच्चों और मां पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।
Robbie Coltrane passed away (credit : instagram)
रॉबी के निधन का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। एक्टर अस्पतॉल में भर्ती क्यों थे, इसकी कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। रॉबी की एजेंट ने अपने बयान में कहा, 'रॉबी एक कमाल के टैलेंट थे। उन्हें बेस्ट एक्टर के रूप में तीन बार बाफ्टा अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में भी रिकॉर्ड था। रॉबी को हैरी पॉटर फिल्म में हैग्रिड के किरदार से पहचान मिली थी। रॉबी ने हैग्रिड के रोल में अपनी अलग छाप छोड़ी थी। उनका ये किरदार इतना पॉपुलर हुआ था कि बच्चे से लेकर बड़े तक हर कोई उनका दीवाना था'।
हैरी पॉटर सीरीज में रूबीयस हैग्रिड हैरी को हॉगवर्ट्स ले जाने काम करते थे। मिस्टर हैग्रिड से उनके किरदार को घर- घर में पहचान मिली थी। सीरीज में हैग्रिड का किरदार छोटी-छोटी बातों पर इमोशनल हो जाता था। उनकी कॉमिक टाइमिंग ने भी जीता था दर्शकों का दिल। हैरी पॉटर के अलावा रॉबी कई फिल्मों में नजर आ चुके थे। फिल्मों के अलावा रॉबी ने टीवी का रूख कर लिया था। रॉबी ने फिल्मों के अलावा टीवी सीरीयल्स में काम कर चुके थे।
