Hardik Pandya ने जुदा कीं जैस्मिन वालिया से राहें, अब इस हसीना पर आया क्रिकेटर का दिल!!

Hardik Pandya Found Love Again After Break Up With Jasmin Walia: मशहूर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या अपनी डेटिंग लाइफ के कारण एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। बताया जा रहा है कि हार्दिक पांड्या की जिंदगी में एक बार फिर से प्यार ने दस्तक दी है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस को इससे जुड़ी हिंट भी मिले हैं।

Hardik Pandya Found Love Again After Break Up With Jasmin Walia: मशहूर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने अपने गेम और अंदाज से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हार्दिक पांड्या अपनी क्रिकेट लाइफ के लिए तो सुर्खियां बटोरते ही हैं। लेकिन कई बार हार्दिक अपनी निजी जिंदगी के कारण भी चर्चा में आ जाते हैं। हार्दिक पांड्या और नताशा स्टानकोविक का बीते साल तलाक हुआ था। इसके बाद क्रिकेटर का नाम एक्ट्रेस व मॉडल जैस्मिन वालिया से जुड़ने लगा। हालांकि कुछ वक्त से हार्दिक और जैस्मिन की राहें अलग होने की खबरें आ रही हैं। वहीं इसी बीच हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को लेकर ये भी कहा जा रहा है कि उनकी जिंदगी में एक बार फिर से प्यार ने दस्तक दी है और इस बार भी वह एक एक्ट्रेस व मॉडल पर अपना दिल हार बैठे हैं।

hardik pandya dating life

फोटो क्रेडिट- हार्दिक पांड्या, माहिका शर्मा इंस्टाग्राम

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का नाम अब एक्ट्रेस-मॉडल माहिका शर्मा (Mahieka Sharma) से जुड़ रहा है। फैंस को सोशल मीडिया पर कुछ हिंट भी मिले हैं, जिनसे अटकलें लग रही हैं कि हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। फैंस की ये अटकलें तब और तेज हो गईं जब हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा ने एक-दूजे को सोशल मीडिया पर फॉलो किया। माहिका शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें उनके हाथ पर 33 नंबर लिखा नजर आया। फैंस ने इसे हार्दिक पांड्या की जर्सी नंबर से जोड़कर देखा। इतना ही नहीं, फैंस ने ये तक नोटिस किया कि हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा के पास एक जैसा बाथरोब है।

End of Feed