Hardik Pandya and Natasha Stankovic Wedding Dance: टीम इंडिया के क्रिकेटर हार्दिक पंड्या(Hardik Pandya) ने नताशा स्टेनकोविक (Natasha Stankovic) से 14 फरवरी 2023 को शादी कर ली। कपल ने धूमधाम से उदयपुर में शादी की। हार्दिक और नताशा की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। कपल ने कोरोना के समय में कोर्ट मैरिज की थी। अब कपल ने परिवार और दोस्तों के सामने वैलेंटाइन डे पर व्हाइट वेडिंग की। कपल की शादी का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो में दोनों एक- दूसरे का हाथ पकड़ कर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
Hardik Pandya and Natasha Stankovic Wedding Dance (credit pic: social media)
नताशा और हार्दिक साथ में बेहद खुश नजर आ रहे हैं। अपनी शादी पर हार्दिक और नताशा ने धमाकेदार एंट्री ली। नताशा व्हाइट गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने हाथों में व्हाइट कलर का बुके पकड़ा है। नताशा थाई स्लिट गाउन में काफी स्टनिंग लग रही हैं। वहीं, ब्लैक टक्सीडो सूट में हार्दिक काफी हैंडसम लग रहे हैं।
हार्दिक और नताशा की शादी का वीडियो
300K views completed🫡😍❤️ t.co/sMC8y8a3gz
— ANI (@ANI) Feb 15, 2023
हार्दिक ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, हमने तीन साल पहले लिए गए वादों को फिर से दोहराया है। हम अपने परिवार और दोस्तों को धन्यवाद देना चाहेंगे जिन्होंने हमारी खुशियों में शामिल होकर अपना आशीर्वाद दिया है। नताशा और हार्दिक की शादी में उनका बेटा अगस्त्य भी रहा। हार्दिक की शादी में ईशान किशन और कमेंटेटर जतिन सप्रू भी नजर आए।
एक इंटरव्यू में हार्दिक ने कहा था कि नताशा से उनकी पहली मुलाकात एक नाइट क्लब में हुई थी। उस समय नताशा नहीं जानती थी कि मैं एक क्रिकेटर हूं। हम दोनों की दोस्ती बाद में प्यार में बदल गई। मैंने नताशा को 01 जनवरी, 2020 को क्रूज पर प्रपोज किया था। इसके बाद हमने सगाई कर ली और साल 2020 में 14 फरवरी के ही दिन कोर्ट मैरिज की थी।
