Anushka-Athiya पर कॉमेंट कर बुरे फंसे भज्जी पाजी, लोगों ने ट्रोल कर लगा डाली क्लास

Harbhajan Singh get Trolled: भज्जी का यह कॉमेंट लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया, हरभजन सिंह के इस कॉमेंट पर अनुष्का और आथिया के फैंस भड़क गए और भज्जी पाजी की क्लास लगा दी।

Harbhajan Singh get Trolled: कल पूरे देश में विश्व कप 2023 का उत्साह चरम पर रहा। फाइनल का मैच देखने बॉलीवुड के कई कलाकार मौजूद रहे हैं। वहीं इसी बीच अनुष्का शर्मा और आथिया शेट्टी ने सबका ध्यान अपनी और खींचा एक्ट्रेस अपने पति को चीयर करने गई थी। इसके साथ अनुष्का शर्मा और आथिया शेट्टी उस समय विवादों में घिर गई जब मैच कॉमेंटटेटर हरभजन सिंह ने उनकी क्रिकेट जानकारी पर सवाल खड़ा कर दिया। इसके बाद बाद विवाद खड़ा हो गया और लोगों ने हरभजन सिंह को ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों ने हरभजन सिंह के इस कॉमेंट पर उन्हें जमकर ट्रोल किया और ट्विटर पर उनकी क्लास ले डाली आइए जानते हैं लोगों ने क्या-क्या कहा

Harbhajan Singh Trolled

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह ( Harbhajan Singh) ने कल विश्व कप मैच में अनुष्का शर्मा ( Anushka Sharma) और आथिया शेट्टी ( Athiya Shetty) के क्रिकेट नोलेज पर सवाल खड़ा कर दिया। उन्होंने कॉममेंट्री करते हुए कहा कि ये दोनों फिल्मों की ही बात कर रहे होंगे , मैं नहीं जनता इन्हें क्रिकेट की उतनी जानकारी है भी या नहीं। भज्जी का यह कॉमेंट लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया, हरभजन सिंह के इस कॉमेंट पर अनुष्का और आथिया के फैंस भड़क गए और भज्जी पाजी की क्लास लगा दी।

End of Feed