इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक देखकर भावुक हुई महिला, बोलीं- ' मैं भी ऐसे लड़ सकती हूं'

Women got emotional after watching HAQ: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म हक इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। आज ही ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। इस फिल्म को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर लोगों के बीच छा गया है।

Women got emotional after watching HAQ: बॉलीवुड स्टार इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक आज ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस मूवी को लोगों ने तगड़ा रिस्पॉन्स दिया है। फिल्म को एक्स पर लोगों ने खूब प्यार दिया। इमरान हाशमी और यामी गौतम की एक्टिंग ने लोगों के दिलों को छू लिया हैं। यही वजह है कि सभी लोग फिल्म हक की तारीफ कर रहे हैं। इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंस्टाग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इस क्लिप में एक मुस्लिम महिला रोते हुए यामी गौतम की तारीफ करती नजर आ रही हैं। आइए नजर डालते है इस क्लिप पर...

haq

pic credit- viral bhayani

हक देखकर भावुक हुई महिला

विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसपर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। इस क्लिप में मुस्लिम महिला फिल्म हक देखने के बाद भावुक हो गई। महिला ने यामी से कहा, 'बहुत खुशी हुई फिल्म देखकर ऐसा लगा हमें हक मिलना चाहिए।' इसके बाद महिला रोने लगी फिर यामी गौतम ने उनको संभाला। यामी गौतम ने कहा, 'आप हिम्मत रखिए हमसे जो होगा वो करेंगे अच्छी फिल्में करेंगे कई बार कुछ अच्छा हो जाता है समाज के लिए। इसके बाद महिला ने कहा, 'ये मेरे लिए भी है मैं भी लड़ सकती हूं।' बता दें कि यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म हक को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे है।

End of Feed