Exclusive: बर्थडे बॉय शाहरुख से लोग क्यों करते है इतना प्यार?

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 2, 2022, 07:08 PM IST

Happy Birthday Shahrukh Khan: शाहरुख के जन्मदिन पर करोड़ों लोग उनको बधाई दे रहे हैं। हजारों फैंस देर रात उनके घर के नीचे कई घंटों तक उनकी एक झलक पाने के लिए खड़े रहे। शाहरुख खान में ऐसा क्या है कि लोग उन्हें सालों से इतना प्यार देते आ रहे हैं? आइए आपको आसान भाषा में समझाते हैं...

Happy Birthday Shahrukh Khan: आज शाहरुख खान का जन्मदिन है। लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाले शाहरुख खान के करोड़ों फैंस हैं जो उनसे बेहद और बेपरवाह प्यार करते हैं। वो दुनिया के बेहतरीन स्टार्स में से एक हैं। महिलाओं का सम्मान जिस तरह शाहरुख करते हैं और जिस तरह से महिला फैंस उनसे कनेक्ट होती हैं शायद ही किसी एक्टर से वैसे महिलाएं जुड़ पाती हैं। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि लोग शाहरुख से आखिर क्यों इतना प्यार करते है? हमने शाहरुख को चाहने के पीछे का कारण लोगों से पूछने की कोशिश की, तो आइए जानते हैं लोगों ने हमें क्या कारण बताए....

SRK Bday

SRK Bday

बॉलीवुड का किंग जिसने जीरो से हीरो तक का रास्ता पूरा किया

जब हमने सवाल पूछा तो पहले तो सब परेशान नजर आए कि इतने कारण हैं क्या-क्या बताएं, लेकिन थोड़ा सोचने पर सबसे पहला जवाब यही मिला की शाहरुख ने जिस तरह जीरो से हीरो तक का सफर तय किया है वो बाकी स्टार्स से अलग है। शाहरुख हमारे बीच के हैं। लोग उन्हें अपने जैसा समझते हैं और बॉलीवुड की इंडस्ट्री में जहां लोगों को एक छोटा रोल नहीं मिलता उस पर राज करना बहुत बड़ी बात है। लोग मानते है कि अगर शाहरुख वहां पहुंच सकते हैं तो हम भी वो रास्ता तय कर सकते हैं। लोग उन्हें अपने परिवार के सदस्य जैसा प्यार करते हैं। वो 90s से लेकर 20s तक के फैंस के दिलों में एक ही तरह से बसते हैं।

End of Feed