453 करोड़ की कमाई करने वाली Hanuman Ansh अब घर बैठे देख सकेंगे दर्शक, जानें कब होगी रिलीज

नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अब OTT पर रिलीज होने जा रही है। बॉक्स ऑफिस पर 453 करोड़ कमाने वाली यह फिल्म 27 नवंबर को SonyLIV पर स्ट्रीम होगी।

Hanuman Ansh OTT Release: सिनेमाघरों में अपनी कमाई से सबको हैरान करने वाली फिल्म 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) अब घर बैठे दर्शकों को आध्यात्मिक सफर पर ले जाने के लिए तैयार है। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी सफलता हासिल की, जिसकी शायद ही किसी ने उम्मीद की थी। महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 453 करोड़ रुपये का कारोबार किया। अब जिन दर्शकों ने इसे बड़े पर्दे पर नहीं देखा, उनके लिए अच्छी खबर है। फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट सामने आ गई है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में हड़कंप, सिंगर Kamal Grewal को मिली जान से मारने की धमकी)

hanuman ansh ott

हनुमान अंश ओटीटी रिलीज (pic credit-hanuman ansh movie)

कब और कहां रिलीज होगी 'हनुमान अंश'?

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी 'हनुमान अंश' 27 नवंबर 2026 को सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी। फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब अपने थिएटर सफर के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है। ओटीटी रिलीज के साथ यह फिल्म उन दर्शकों तक भी पहुंचेगी, जो इसकी कहानी देखना चाहते थे लेकिन थिएटर नहीं जा पाए। फिल्म की कहानी लक्ष्मी नारायण शर्मा नाम के एक छोटे लड़के के जीवन से शुरू होती है। बचपन में हुए एक निजी दुख के बाद उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। वह अपने सवालों के जवाब तलाशते हुए भक्ति और आध्यात्म की राह पर निकल पड़ता है। धीरे-धीरे उसका मोह-माया से लगाव कम होने लगता है और वह खुद को भगवान हनुमान की भक्ति में समर्पित कर देता है। यही सफर आगे चलकर उन्हें नीम करोली बाबा के रूप में पहचान दिलाता है। फिल्म में आस्था, त्याग, दया और निस्वार्थ सेवा जैसे विषयों को दिखाया गया है।

End of Feed