Akshay Kumar-Saif Ali Khan's Haiwaan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अक्षय कुमार और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) कई सालों के बाद फिल्म 'हैवान' (Haiwaan) के लिए हाथ मिलाया है। इस मूवी की शूटिंग अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सैफ अली खान जोरों शोरों से शूटिंग कर रहे थे। बीते कई दिनों से मेकर्स फिल्म 'हैवान' की शूटिंग को कोच्चि, वागामोन और ऊटी जैसे स्थानों पर कर रहे थे। अब इस मूवी का पहला शेड्यूल पूरा हो चला है। इस बात की जानकारी खुद फिल्म से जुड़े एक क्रू मेंबर ने दी है।
Pic Credit: X
खत्म हुआ 'हैवान' का पहला शेड्यूल
अक्षय कुमार और सैफ अली खान ने फिल्म 'हैवान' का आउटडोर शेड्यूल पूरा कर लिया है। इस मूवी का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं। एक क्रू मेंबर ने सोशल मीडिया पर पुष्टि करते हुए लिखा, 'हैवान का आउटडोर शेड्यूल पूरा हुआ! शानदार लोकेशंस के साथ बेहतरीन जगहों से होते हुए यह सफर पूरा हुआ, अब अगले शेड्यूल के लिए मुंबई वापस जा रहे हैं।'
90 के दशक में अक्षय कुमार और सैफ अली खान ने फिल्म 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी', 'ये दिल्लगी', 'तू चोर मैं सिपाही' और 'कीमत' जैसी फिल्मों में काम किया था। आखिरी बार सैफ अली खान और अक्षय कुमार फिल्म 'टशन' में साथ आए थे, जो साल 2008 में रिलीज हुई थी। अब अगर फिल्म 'हैवान' की बात करें तो मेकर्स इसे 2026 में रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। आखिरी बार अक्षय कुमार को फिल्म 'हाउसफुल 5' में देखा गया था। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर सेमी-हिट साबित हुई है।
