'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' में कन्फर्म हुई पूजा हेगड़े की एंट्री !! वरुण धवन संग लड़ाएंगी ऑनस्क्रीन इश्क

Pooja Hegde in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: बॉलीवुड की गलियों से इस समय जो ताजा जानकारी निकलकर सामने आ रही है उसके मुताबिक वरुण धवन (Varun Dhawan) की नई फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai) में साउथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े की एंट्री कन्फर्म हो गई है।​​​​​

Pooja Hegde Join Hands for Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) के पास इस समय कई प्रोजेक्ट्स की लाइन लगी हुई है। अभिनेता ने एक नई फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai) के लिए पिता डेविड धवन संग हाथ मिलाया है। कई दिनों से मेकर्स फिल्म में वरुण धवन के अपोजिट लीड एक्ट्रेस की कास्टिंग में बिजी थे। अब जो ताजा जानकारी हाथ लगी है उसके मुताबिक वरुण धवन के साथ इस मूवी के लिए लीड एक्ट्रेस का नाम फाइनल हो गया है।

Pooja Hegde Join Hands for Varun Dhawan’s Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai

'है जवानी तो इश्क होना है' में कन्फर्म हुई पूजा हेगड़े की एंट्री

पूजा हेगड़े ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वरुण धवन के साथ एक कैंडिड मोमेंट शेयर किया। उन्होंने इसमें लिखा, 'चलो पोस्ट करते हैं अपना नेक्स्ट शेड्यूल।' पूजा हेगड़े ने अपने इस पोस्ट के माध्यम से बड़ा इशारा देते हुए कहा बता दिया है कि डेविड धवन के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में वरुण धवन के साथ लीड रोल में दिखाई देंगी। इस मूवी में वरुण धवन और पूजा हेगड़े की ऑनस्क्रीन रोमांटिक जोड़ी को देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं। यह एक रोमांटिक फैमिली कॉमेडी मूवी होगी।

End of Feed