Gustakh Ishq X Review: विजय-फातिमा के स्लो लव को मिला गुलजार के शब्दों का साथ, दर्शकों ने बताया सरप्राइज पैकेज

Gustakh Ishq X Review: मनीष मल्होत्रा के बैनर में बनी गुस्ताख दिल सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फातिमा सना शेख और विजय वर्मा की ये फिल्म लम्बे समय के बाद स्लो लव दर्शकों के सामने लेकर आई है। फिल्म के लिए गुलजार ने राइटिंग है, जिसे दर्शक सरप्राइज पैकेज बता रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि फिल्म गुस्ताख दिल को दर्शक कैसा रिस्पांस दे रहे हैं।

Gustakh Ishq X Review: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने गुस्ताख इश्क के जरिए फिल्म मेकिंग की दुनिया में कदम रखा है। इस फिल्म का डायरेक्शन विभु पुरी ने किया है। फिल्म गुस्ताख इश्क में विजय वर्मा, फातिमा सना शेख और नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म गुस्ताख दिल की खास बात इसकी राइटिंग है, जिसके लिए गुलजार इस टीम के साथ आए हैं। फिल्म का ट्रेलर जब दर्शकों के सामने आया था तब लोगों ने इसे खूब प्यार दिया था और अब जो फिल्म थिएटर में रिलीज हो चुकी है तो सभी इसे खूब सराह रहे हैं और ये बोल रहे हैं कि ट्रेलर ने जो उम्मीद पैदा की थी, फिल्म ने वो पूरी की है। (इसे भी पढ़ें: Gustaakh Ishq Box Office Day 1: 'तेरे इश्क में' के सामने दम तोड़ देगी 'गुस्ताख इश्क', इतना रहेगा ओपनिंग कलेक्शन)

Gustakh Ishq

Image Source: Movie Poster

दर्शकों ने विजय-फातिमा की गुस्ताख इश्क को बताया सरप्राइज पैकेज

अभिनेता विजय वर्मा और फातिमा सना शेख स्टारर फिल्म गुस्ताख इश्क को फर्स्ट-डे, फर्स्ट-शो देखने के लिए पहुंचे दर्शख बेहद खुश हैं और उन्होंने इसे सरप्राइज पैकेज बताया है। दर्शकों का कहना है कि भारतीय सिनेमा ऐसी फिल्में बहुत कम रिलीज करता है, जिसे इत्मिनान से बैठकर देखा जाए और उसके शब्द और सीन्स चेहरे पर मुस्कुराहट बिखेरें। दर्शकों को गुल्ताख इश्क की राइटिंग काफी पसंद आ रही है, जिसके लिए सभी गुलजार को सलाम कर रहे हैं।

एक व्यक्त ने सोशल मीडिया पर लिखा है, "गुलजार जी जैसे राइटर हैं और उनका जो हुनर है उसके साथ गुस्ताख इश्क जैसी मूवीज ही न्याय कर पाती हैं। क्या कमाल की राइटिंग है गुस्ताख इश्क की, जैसे कानों में शहद घुल रहा हो।" तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, "गुस्ताख इश्क उस प्यार की तरह है, जिसके साथ बिताया गया हर एक लम्हा दिल को करार देता है।"

End of Feed