Guru Dutt Biopic: निर्माताओं ने विक्की कौशल को किया फाइनल !! निभाएंगे गुरु दत्त की भूमिका

Guru Dutt Biopic: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर विक्की कौशल कई वजह से चर्चा में बने हुए हैं। अब जो ताजा रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उनके मुताबिक फेमस एक्टर और निर्माता-निर्देशक गुरु दत्त (Guru Dutt) की बायोपिक के लिए विक्की कौशल के नाम पर विचार किया जा रहा है।

Guru Dutt Biopic: इंडियन सिनेमा कुछ ही दिनों के बाद यानी 6 जुलाई को गुरु दत्त (Guru Dutt) की 100वीं जयंती मनाई जाएगी। गुरु दत्त का इंडियन सिनेमा में हमेशा के लिए अमर रहेगा। उनके योगदान को आज भी दुनिया याद करती है। काफी महीनों से गुरु दत्त की बायोपिक बनाने की प्लानिंग की जा रही है। अल्ट्रा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट ग्रुप के पास गुरु दत्त की बायोपिक के राइट्स हैं। सुनने में आ रहा है कि गुरु दत्त की बायोपिक या वेब सीरीज बने जा सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो गुरु दत्त की बायोपिक के लिए बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल का नाम सामने आ रहा है।

Vicky Kausha in Guru Dutt Biopic

अल्ट्रा मीडिया के सीओओ और डायरेक्टर रजत अग्रवाल ने कन्फर्म कर दिया है कि वो गुरु दत्त की बायोपिक बनाने की तैयार में लगे हुए हैं। मिड-डे की एक रिपोर्ट में रजत ने बताया, 'बायोपिक बनाना इतना आसान नहीं होता है क्योंकि किसी भी इंसान की महानता और उपलब्धियों को दिखाने के लिए मेहनत करनी होती है।' जब रजत अग्रवाल से पूछा गया कि वो किस अभिनेता को गुरु दत्त के रोल में देखना चाहते हैं। रजत ने बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल को कंसीडर किया।

End of Feed