Ground Zero Poster: बीएसएफ जवान के किरदार में दिखेंगे इमरान हाश्मी, रिलीज किया पोस्टर

Ground Zero Poster: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) ने अपनी नई फिल्म ग्राउंड जीरो (Ground Zero Movie) का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें वो हाथ में बंदूक और आंखों पर चश्मा लगाए नजर आ रहे हैं। इमरान हाशमी फिल्म ग्राउंड जीरो में बीएसएश कमांडेंट नरेन्द्र नाथ दुबे का किरदार प्ले करते दिखेंगे।

Ground Zero Poster: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी जल्द ही अपनी नई फिल्म ग्राउंड जीरो लेकर दर्शकों के सामने होंगे, जिसे तेजस ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म बहादुरी और त्याग की कहानी दर्शकों के सामने पेश करेगी। फिल्म ग्राउंड जीरो लगभग एक महीने बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसका फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो गया है। इस पोस्टर में इमरान हाशमी बीएसएफ कमांडेंट नरेन्द्र नाथ दुबे के किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म ग्राउंड जीरो 25 अप्रैल 2025 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Emraan Hashmi

कलाकार इमरान हाशमी ने कुछ देर पहले ही इंस्टाग्राम के जरिए फिल्म ग्राउंड जीरो का पोस्टर रिलीज किया है। इस पोस्टर को दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिल रहा है। इमरान हाशमी की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं, जिस कारण उनके फैंस ग्राउंड जीरो से बहुत सारी उम्मीदें लगाए बैठे हैं। ग्राउंड जीरो में इमरान हाशमी रियल लाइफ किरदार प्ले करते दिखेंगे। इस तरह की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करती हैं, जिस कारण ग्राउंड जीरो को इमरान हाशमी की कमबैक मूवी कहा जा रहा है।

End of Feed