Grazia Fashion Awards 2026: ईशान खट्टर समेत इन बॉलीवुड स्टार्स ने जीता अवॉर्ड, यहां देखिए बड़े फैशन ईवेंट की विनर लिस्ट

Grazia Fashion Awards 2026: कल मुंबई में ग्राजिया फैशन अवॉर्ड्स 2026 हुआ था, जिसमें कई बॉलीवुड से लेकर सोशल मीडिया स्टार पहुंचे थे। इस ईवेंट में कई स्टार्स को अवार्ड्स से नवाजा गया था। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खबर में पढिए 'ग्राजिया फैशन अवॉर्ड्स 2026' की विनर लिस्ट।

Grazia Fashion Awards 2026: बीते दिन फैशन दुनिया की एक चमकती और एक सक्सेसफुल रात साबित हुई। कल ग्राजिया फैशन अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन हुआ था, जिसका हर साल फैशन लवर इंतजार करते हैं। मलाइका अरोड़ा, भूमि पेडनेकर, अदिति राव हैदरी, शरवारी वाघ जैसे कई हसीनाओं ने गजब के आउटफिट पहन रौनक बढ़ाई। हालांकि बॉलीवुड एक्टर्स भी अपने दमदार आउटफिट और लुक से चार चांद लगाने से पीछे नहीं हटे। कल बॉलीवुड से लेकर फैशन इंडस्ट्री के सभी कलाकारों को अवॉर्ड से नवाजा गया। इन लोगों अपने काम से लोगों का दिल तो जीता ही। साथ ही फैशन को एक नया रूप भी दिया। ऐसे में यहां पढ़िए 'ग्राजिया फैशन अवॉर्ड्स 2026' के विनर्स का नाम।

Grazia Fashion Awards 2026

ग्राजिया फैशन अवॉर्ड्स 2026 विनर लिस्ट (Grazia Fashion Awards 2026 Winner List)

  • अदिति राव हैदरी- GFA फैशन फेवरेट मयूज
  • भूमि पेडनेकर- GFA फैशन विद पर्पस
  • मलाइका अरोड़ा- GFA मोल्ड ब्रेकर ऑफ दी ईयर
  • शिल्पा शेट्टी- GFA अलवेज इन स्टाइल
  • शारवरी वाघ- GFA जेन ज़ी स्टाइल स्टार
  • राघव जुयाल- GFA वन एंड ओन्ली ब्रेकथ्रु स्टाइल
  • हिमेश रेशमिया- GFA पॉप कल्चर आइकॉन
  • टीना ताहिलियानी पारिख - GFA फैशन एंटरप्रेन्योर
  • शांतनु-निखिल- GFA मास्टर इन मेंजवियर
  • दिया जोकानी- GFA फैशन डिसरप्टर
  • फाल्गुनी शेन पीकॉक- GFA वन एंड ओन्ली ग्लोबल फैशन इम्पैक्ट
  • रोहिताश नोटानी/रोसानी- GFA मेंजवियर
  • अंजली गुप्ता/बेगम सितारा- GFA ज्वेलरी
  • यश पाटिल- GFA इन्वॉएशन इन फैशन
  • सौम्या लोचन- GFA इंडी कुल
  • ऋचा महेश्वरी- GFA सस्टेनेबिलिटी
  • आहान शेट्टी- GFA इमर्जिंग स्टाइल स्टार
  • अगस्त्य नंदा- GFA राइजिंग स्टार
  • वर्तिका सिंह- GFA सुपरमॉडल स्पाट्लाइट
  • राधिका मदान- GFA ब्रेकथ्रु स्टाइल
  • आनन्या बिरला - GFA बिजनेस लीडर ऑफ दी ईयर
  • डॉली सिंह- GFA वन एंड ऑनली क्रियेटर इम्पैक्ट
  • ऋषभ रिखीराम शर्मा- GFA न्यू वेव साउन्ड स्टाइल
  • आयशा राव- GFA रेड कार्पेट स्टाइल
वहीं इस अवॉर्ड की समाप्त करते पर ग्राज़िया टीम ने अपने चाहने वालों और विनर्स के लिए प्यारा सा नोट भी शेयर किया था। वे लिखते हैं, ' ग्राज़िया में, हम हमेशा फैशन की दुनिया में हो रहे सबसे रोमांचक बदलावों पर नज़र रखते हैं। इस साल, हमने रचनाकारों और विचारकों के एक ऐसे ग्रुप को चुना है जो केवल ट्रेंड्स को फॉलो ही नहीं कर रहे, बल्कि उन्हें खुद आकार दे रहे हैं। अपने नए नजरिए और प्रभावशाली कहानी कहने की कला से वे परंपराओं को चुनौती दे रहे हैं और भविष्य को परिभाषित कर रहे हैं। ग्राज़िया फैशन अवॉर्ड्स 2026 के माध्यम से, हम उन डिज़ाइनरों, आवाज़ों और स्टाइल आइकन्स का सम्मान करते हैं जो दुनिया पर अपनी छाप छोड़ रहे हैं।'

End of Feed