Grammy Awards 2027: रणवीर सिंह की 'Dhurandhar' की म्यूजिक एल्बम हुई बाहर, गाने नहीं बना पाए जगह

Grammy Awards 2027: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' के गाने को ग्रैमी अवॉर्ड्स 2027 की अलग-अलग कैटेगरी के लिए भेजा था। मगर फिल्म की म्यूजिक एल्बम कहीं भी अपनी जगह नहीं बना पाई है।

Grammy Awards 2027: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई तो की ही, साथ-साथ इसने अपने म्यूजिक से भी दर्शकों का दिल जीता। फिल्म के गानों में पुराने हिंदी क्लासिक्स के नए वर्जन से लेकर शानदार ओरिजिनल कंपोजिशन तक शामिल थे। मेकर्स ने 'धुरंधर' के कई गानों को ग्रैमी अवॉर्ड्स 2027 (Grammy Awards 2027) की अलग-अलग कैटेगरी के लिए भेजा था। हैरानी की बात यह है कि 16 नवंबर को घोषित हुई नॉमिनेशन लिस्ट में फिल्म का कोई भी गाना जगह नहीं बना सका। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: मनीष गोयल के समर्थन में उतरीं पत्नी पूनम नरूला, Qazi Touqeer की लगाई क्लास)

Dhurandhar misses Grammys 2027

ग्रैमी 2027 की रेस से बाहर हुई 'धुरंधर' (Pic Credit: Instagram)

ग्रैमी 2027 की रेस से बाहर हुई 'धुरंधर'

'धुरंधर' के गानों को बेस्ट सॉन्ग रिटन फॉर विजुअल मीडिया, बेस्ट एशियन पॉप म्यूजिक परफॉर्मेंस, बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस और बेस्ट पॉप डुओ/ग्रुप परफॉर्मेंस जैसी कैटेगरी में भेजा गया था। इसके अलावा फिल्म के कुछ ट्रैक भी अलग-अलग म्यूजिक कैटेगरी में दावेदारी पेश कर रहे थे। हालांकि ग्रैमी की फाइनल नॉमिनेशन लिस्ट में जगह बनाने में फिल्म का कोई भी गाना सफल नहीं हुआ।

अरिजीत सिंह का 'फिर से' भी नहीं बना पाया जगह

अरिजीत सिंह द्वारा गाया गया फिल्म का गाना 'फिर से' भी बेस्ट सॉन्ग रिटन फॉर विजुअल मीडिया कैटेगरी में भेजा गया था। हालांकि इस कैटेगरी में 'हाउस' (Wuthering Heights), 'आई नो इट, आई न्यू यू' (Toy Story 5), 'नीड समवन' (The Pitt), 'नो प्लेस लाइक होम' (Wicked: For Good) और 'रनवे' (The Devil Wears Prada 2) जैसे गानों को नॉमिनेशन मिला। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: आराध्या बच्चन के 15वें जन्मदिन पर दादा Amitabh Bachchan ने लुटाया प्यार, पोती के लिए शेयर किया खास पोस्ट)

End of Feed
Latest News

IND vs NZ: टेस्ट सीरीज से पहले कप्तान गिल ने किया खुलासा, 4 तेज गेंदबाजों के साथ उतरेगा भारत, बताया ऋषभ पंत खेलेंगे या नहीं

फिलीपींस में सबसे पुराने 'गुरुद्वारा खालसा दीवान' पहुंचे पीएम मोदी, खुद फोटोज शेयर कर लिखा- 'बहुत धन्य महसूस कर रहा हूं'

चक्रवात 'अकवान' होगा और ताकतवर, 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश के तट पर देगा दस्तक, IMD का अलर्ट जारी

सीट शेयरिंग पर सपा-कांग्रेस में फंसा पेच! आज नहीं होगी बैठक, अखिलेश-राहुल-प्रियंका की मुलाकात के बाद टला कार्यक्रम

अमेरिका में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों और पत्रकारों को बड़ी राहत! कोर्ट ने वीजा अवधि सीमित करने वाले ट्रंप प्रशासन के प्रस्ताव को किया खारिज