टूटे घर को कोई नहीं तोड़ सकता'- Govinda की पत्नी को Komal Rani का करारा जवाब

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 26, 2026, 01:20 PM IST

Komal Rani Speak on Sunita Ahuja: गोविंदा (Govinda) और सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच कोमल रानी (Komal Rani) की एक पोस्ट ने नया विवाद खड़ा कर दिया है।

Komal Rani Speak on Sunita Ahuja: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) की पर्सनल लाइफ इन दिनों लगातार चर्चा में है। अभी हाल ही में गोविंदा का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार (Komal Rani Swarnkar) के साथ नजर आए थे। इसके बाद से सोशल मीडिया पर विवाद हो गया है। सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) एक बाद एक बयान दे रही हैं। अभी हाल ही में गोविंदा ने भी इस वीडियो पर चुप्पी तोड़ी थी। अब इन सब के बीच कोमल रानी का एक पोस्ट सामने आया है, जिसने बी-टाउन में हलचल मचा दी है। तो चलिए जानते हैं कि कोमल रानी ने क्या पोस्ट किया है।

Komal Rani Speak on Sunita Ahuja

कोमल रानी ने किया ये पोस्ट (Image Source: IMDb/ Komal Rani Instagram)

कोमल रानी ने खोल दी पोल

एक्टर गोविंद और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह कोमल रानी का अभी हाल ही में शेयर किया गया एक पोस्ट है। कोमल रानी ने पोस्ट करते हुए लिखा कि 'जो औरत अपने ही पति को सालों से जान से मारने की कोशिश कर रही हो, ऐसी औरतों की बद्दुआएं किसी को नहीं लगतीं। कोई भी इंसान पहले से टूटे हुए घर को तोड़ने वाला नहीं हो सकता। हमारे देश के लोग इतने भी मूर्ख नहीं हैं कि किसी के कहने पर कौवे के पीछे भागने लगें, सिर्फ इसलिए कि किसी ने उनसे कहा कि कौवा उनका कान लेकर उड़ गया है। मैं समझ नहीं पा रही कि एक औरत किस तरह के दर्द से गुजर रही है, जहां उस दर्द को ठीक करने की कोशिश करने के बजाय, वो उसे सबके सामने दिखाने में ही खुश नजर आती है। क्या ये सच में दर्द है या फिर कोई सोची-समझी साजिश?

End of Feed