Govinda की ये क्या हुई हालत, 62 वर्ष की उम्र में टूटा हीरो नंबर 1 का दांत; वीडियो देख फैंस भी हैरान

Govinda Tooth Loss At The Age Of 62: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा ने अपनी फिल्मों से खूब दिल जीता है। लेकिन हाल ही में उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनका एक दांत गायब दिखे।

Govinda Tooth Loss At The Age Of 62: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा ने अपनी फिल्मों और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। गोविंदा ने सिनेमा की दुनिया में कई हिट फिल्में दी हैं, जिन्हें आज भी लोग बेहद चाव से देखते हैं। हालांकि कुछ दिनों से गोविंदा अपनी फिल्मों नहीं बल्कि निजी जिंदगी के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं हाल ही में गोविंदा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हीरो नंबर 1 को देख फैंस भी हैरान रह गए। दरअसल, गोविंदा (Govinda) के वीडियो में उनका दांत टूटा हुआ नजर आया, जिसपर कुछ फैंस ने तो चिंता जाहिर की। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इस बात पर खिल्ली उड़ाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। यह भी पढ़ें: 'मेरे नाम का यूज मत करो', Govinda ने दी Sunita Ahuja को सख्त चेतावनी! कुकिंग शो में धमाका करेंगी एक्टर की बीवी

govinda (1)

गोविंदा का टूटा दांत, फोटो क्रेडिट- इंस्टैंट बॉलीवुड इंस्टाग्राम

    गोविंदा (Govinda) का ये वीडियो इंस्टैंट बॉलीवुड ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो में हीरो नंबर 1 गोविंदा किसी इवेंट में नजर आए। लेकिन पूरे इवेंट में गोविंदा के चेहरे पर जबरदस्त मुस्कान नजkर आई। हालांकि इस वीडियो में ही फैंस को नजर आया कि 62 साल की उम्र में गोविंदा का एक दांत टूट गया है। लेकिन फैंस ने अपने हीरो नंबर 1 पर प्यार लुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एक यूजर ने लिखा, "हमेशा यूं ही मुस्कुराते रहो सर।" दूसरे यूजर ने लिखा, "खूबसूरत मुस्कान, गोविंदा जी हमेशा हमारे लिए लेजेंड रहेंगे।" एक यूजर ने गोविंदा के लिए लिखा, "गोविंदा जी आपने हम सब को मुस्कुराने के बहुत से कारण दिये हैं। मैं आपके लिए इम्पालन्ट कराना चाहता हूं और आपको परफेक्ट मुस्कान देना चाहता हूं।" यह भी पढ़ें: Lock UPP 2 की पहली कंटेस्टेंट बनीं Govinda की पत्नी Sunita Ahuja, Kangana Ranaut के बाद कौन बनेगा होस्ट?

    End of Feed