Govinda-Sunita Divorce: सुनीता की बातों से गुस्सा हैं गोविंदा!! सुनीता की मैनेजर ने दिया दो टूक जवाब

Sunita's Manager Clears Divorce Rumours: तलाक की अफवाहों के बीच सुनीता आहूजा की मैनेजर का बयान सामने आया है। सुनीता की टीम से यह पहला बयान आया है जिसके बाद फैंस ने राहत की सांस ली। दूसरी तरफ गोविंदा की मैनेजर ने भी ऐसा कुछ बताया है जिससे इन अफवाहों पर पानी फिर गया है।

Sunita's Manager Clears Divorce Rumours: अभिनेता गोविंदा( Govinda) और सुनीता( Sunita Ahuja) के तलाक की अफवाहें हवा की तरह हर जगह उड़ रही हैं। हर कोई यह जानने को बेताब है कि इसमें कितना सच है कितना झूठ। आज दोपहर में जब गोविंदा के दोस्त का बयान सामने आया तब फैंस ने राहत की सांस ली। गोविंदा की तरफ से तो काफी बातें साफ हो गई हैं लेकिन , अब सुनीता की टीम ने इन अफवाहों पर क्या कहा है यह भी आपको बता देते हैं। सुनीता की मैनेजर ने आखिरकार इसपर जवाब दे दिया है।

Sunita's Manager Clears Divorce Rumours

सुनीता आहूजा की मैनेजर सादिया सोलकर ( Sadia Solkar) ने मिंट से बात करते हुए ये साफ कर दिया है कि डिवोर्स की खबरें सच नहीं है। सुनीता की टीम ने ज्यादा बात न करते हुए सिर्फ इतना कहा है कि यह सब सच नहीं है। वहीं दूसरी तरफ गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा( Shashi Sinha) ने भी इन सब बातों को झूठ बताया है। हालांकि उन्होंने सुनीता के बयानों को इन अफवाहों के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

End of Feed