फ्लाइट में छोटी बच्ची के कंधे पर सिर रखकर गोविंदा को आराम करना पड़ा मंहगा, ट्रोलर्स ने कहा-"इसकी बीवी सही बोलती हैं..."

गोविंदा लंबे समय से चर्चा में बने हुए है। बीते कुछ दिनों से ऐसी चर्चा थी कि गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है। इसी बीच गोविंदा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर फ्लाइट में एक लड़की के कंधे पर आराम करते हुए नजर आ रहा हैं।

गोविंदा ने अपने जमाने में कई हिट फिल्में दी है। फैंस गोविंदा की फिल्में देखना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। गोविंदा एक्टिंग के साथ-साथ राजनिती के लिए भी जाने जाते हैं। गोविंदा की फिल्म हीरो नं.1, कुली नं.1, राजा बाबू, आंखें, दीवाना मस्ताना जैसी हिट कॉमेडी फिल्में देखना फैंस आज भी पसंद करते हैं। हाल ही में गोविंदा नए अंदाज में नजर आए। एक्टर का नया लुक फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। एक्टर ने इस दौरान पतली मूंछ के साथ टक्सीडो और धूप का चश्मा पहना हुआ था। अब सोशल मीडिया पर एक्टर का फ्लाइट वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

Govinda

Govinda

वायरल वीडियो में गोविंदा अपने बगल में बैठी एक छोटी लड़की के कंधे पर अपना सिर टिकाए हुए दिखाई दे रहे हैं। लड़की बहुत ही अनकम्फर्टेबल फील कर रही है। वीडियो देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि ये वीडियो किसी शूटिंग का हिस्सा भी हो सकता है।

End of Feed