Govinda reacts To Sunita Ahuja Cheating Allegations: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी वाइफ सुनीता आहूजा के बीच कोल्ड वार जारी है। काफी समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा है। कई बार सुनीता और गोविंदा के तलाक को लेकर भी खबरें सामने आई हैं। बता दें कि सुनीता आहूजा आए दिन अपने पति गोविंदा को लेकल कुछ न कुछ कहती दिखाई देती हैं। इस बीच गोविंदा ने भी सुनीता को तगड़ा जवाब दिया है। उन्होंने ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
pic credit- instagram
गोविंदा ने कही ये बात
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादी में परेशानियां चल रही हैं। पिछले साल दिसंबर 2024 में खबरें आई थीं कि सुनीता ने तलाक के लिए अर्जी दी है, लेकिन दोनों ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया था और कहा था कि ये बातें सच नहीं हैं। फिर भी सुनीता ने कई इंटरव्यू में चौंकाने वाली बातें कही हैं, जिससे यह अटकलें लगने लगी हैं कि उनके रिश्ते में सब कुछ ठीक नहीं है और शायद गोविंदा की जिंदगी में कोई और महिला है। अब गोविंदा ने इन दावों पर पहली बार रिएक्ट किया है। सिद्धार्थ कन्नन के साथ हालिया इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति चुपचाप दूसरों की बातें सुनता है, तो उसे बहुत दर्द होता है। उन्होंने कहा कि हर आदमी घर में चुपचाप बहुत कुछ सहता है और इंसान को शालीनता और अच्छाई के साथ काम करते रहना चाहिए, बिना किसी को ठेस पहुंचाए। बिना सीधे आरोपों का जिक्र किए एक्टर ने कहा कि जब कोई व्यक्ति दर्द दिखाता है लेकिन बाहर से चमकता-दमकता लगता है, तो लोग गलत समझते हैं। कुछ लोग ईमानदार दिखते हैं, लेकिन उनकी वफादारी कहीं और होती है। ऐसी बातों पर चर्चा करने से दूसरों को शर्मिंदगी हो सकती है। उन्होंने कहा कि नेगेटिविटी में पड़ने के बजाय आगे बढ़ना चाहिए और ऊपर पहुंचने की कोशिश करनी चाहिए। गोविंदा ने प्यार और दर्द पर कुछ शायरी भी सुनाईं।
गोविंदा को आई मां की ये बात याद
गोविंदा ने अपनी मां की सलाह याद की कि सिर्फ कुछ लोगों को अपना पूरा संसार मत मानो, क्योंकि अगर वे धोखा दें तो कहीं का नहीं रहोगे। मां ने कहा था कि बहुत सारे लोग तुमसे प्यार करते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि जब तक वे खुद कुछ गलत न कहें या पुष्टि न करें, तब तक शांत रहें और अपने काम पर फोकस करें। गोविंदा ने यह भी कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में आलोचना को ज्यादा ध्यान मिलता है, तारीफ को नहीं। इसलिए अच्छा काम करते रहो और आगे बढ़ो। किसी को बेइज्जत करने से किसी का सम्मान नहीं बढ़ता।
