अक्षय-आमिर की फिल्मों का हाल देख Karan johar ने लिया बड़ा फैसला, Vicky Kaushal की 'Govinda Naam Mera' होगी ओटीटी रिलीज

Govinda Naam Mera to premiere on OTT: विक्की कौशल, कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर की नई फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी। हाल ही में फिल्म निर्माताओं ने घोषणा करते हुए बताया कि इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म की रिलीज डेट अभी तक सामने नहीं आई है।

Govinda Naam Mera to premiere on OTT: साल 2022 में बॉलीवुड फिल्मों से ज्यादा साउथ इंडस्ट्री में बनी फिल्मों का दबदबा देखने को मिला। अक्षय कुमार, आमिर खान और अजय देवगन जैसे बड़े-बड़े स्टार्स की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। बॉलीवुड की बिग बजट फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर हाल देखने के बाद कई निर्माताओं ने अपनी फिल्मों को डायरेक्ट ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला लिया है। इस लिस्ट में अब विक्की कौशल, कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर की अपकमिंग फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' (Govinda Naam Mera) का नाम भी जुड़ गया है। मेकर्स ने बड़ी घोषणा करते हुए बताया है कि फिल्म अब सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

Govinda Naam Mera

इंस्टाग्राम पर विक्की और करण का एक मजेदार प्रोमो साझा करते हुए डिज्नी+हॉटस्टार ने पोस्ट को कैप्शन दिया, 'इसकी लाइफ में फन भी है, ड्रामा भी है, दुख भी है, मसाला भी है और रंग भी है! गोविंदा नाम मेरा में #FunVicky का इंतजार नहीं कर सकते। गोविंदा नाम मेरा जल्द ही हॉटस्टार पर आ रही है।'

End of Feed