Govinda Naam Mera का नया गाना Bijli हुआ रिलीज, मीका सिंह और नेहा कक्कड़ की जोड़ी ने मचाई धूम!

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 27, 2022, 03:27 PM IST

Govinda Naam Mera New Song Bijli Released: विक्की कौशल, कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर की अपकमिंग फिल्म गोविंदा नाम में का नया गाना रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को मीका सिंह और नेहा कक्कड़ की जोड़ी ने बड़े ही बखूबी के साथ गाया है। लोगों को विक्की और कियारा की केमिस्ट्री भी काफी पसंद आ रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • गोविंदा नाम मेरा का गाना बिजली हुआ रिलीज।
  • विक्की और कियारा ने किया जबरदस्त डांस।
  • नेहा कक्कड़ और मिका सिंह की जोड़ी हुई हिट।

Govinda Naam Mera: विक्की कौशल और नेहा कक्कड़ की अपकमिंग फिल्म गोविंदा नाम मेरा (Govinda Naam Mera) को लेकर काफी हाइप बनी हुई हैं। अब फिल्म का नया गाना ‘बिजली’ (Bijli) आज 25 नवंबर को रिलीज कर दिया गया है। इस धमाकेदार गाने में विक्की कौशल और कियारा आडवाणी की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आ रही हैं। इस सॉन्ग में विक्की और कियारा के डांस ने फैंस का दिल लूट लिया है। बिजली गाने को नेहा कक्कड़ और मिका सिंह को जोड़ी ने गाया है और यही वजह है कि रिलीज के कुछ देर के भीतर ही गाना यूट्यूब पर वायरल हो गया है।

Govinda Naam Mera New Song Bijli

Govinda Naam Mera New Song Bijli

कियारा के डांस की चर्चा

गोविंदा नाम मेरा के नए गाने बिजली में एक्ट्रेस किया आडवाणी के डांस की काफी चर्चा हो रही हैं। यूट्यूब वीडियो के कमेंट सेक्शन में फैंस कियारा की काफी तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स का मानना है कि एक्ट्रेस जल्द ही बॉलीवुड की नंबर वन हीरोइन बनने वाली हैं। उनकी एक्टिंग और एक्सप्रेशन इस समय सभी एक्ट्रेस से बेहतर हैं। हालांकि कुछ यूजर्स का मानना है कि इस गाने में कियारा का लुक पूरी तरह से कैटरीना कैफ के गाने चिकनी चमेली से कॉपी किया गया है।

End of Feed