Govinda faints and admitted to CritiCare Hospital: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से इस दिनों कई हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही हैं। बुधवार की सुबह बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि 61 वर्षीय अभिनेता गोविंदा को कथित तौर पर उनके आवास पर बेहोश होने के बाद अस्पताल ले जाया गया है। अभिनेता और पूर्व सांसद गोविंदा को जुहू स्थित क्रिटिकेयर अस्पताल में मंगलवार की रात को एडमिट कराया गया है। गोविंदा के बेहोश होने की खबर सुनकर उनके फैन्स भी चिंतित हैं।
Pic Credit: IMD
साल भर के अंदर यह दूसरी बार है जब गोविंदा अस्पताल में भर्ती हुई हैं। बीते साल कथित तौर पर गोविंदा घर में अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को साफ कर रहे थे, तभी अचानक गोली चल गई, जिसके बाद उनके घुटने में गोली लग गई। इस घटना के बाद गोविंदा को तुरंत मुंबई के हॉस्पिटल में एडमिट कराया था। इसके बाद आज यानी 12 नवंबर की सुबह भी गोविंदा को लेकर खबर सामने आई है कि अचानक घर पर बेहोश होने के बाद उन्हें जुहू स्थित जुहू स्थित क्रिटिकेयर अस्पताल में मंगलवार रात को भर्ती कराया गया। फिलहाल वो निगरानी में हैं। बताया गया है कि महत्वपूर्ण मापदंडों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। डॉक्टर जरूरी जांच कर रहे हैं।
11 नवंबर के दिन गोविंदा बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को देखने ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल पहुंचे। हालांकि इस दौरान गोविंदा एकदम स्वस्थ दिखाई दे रहे थे। डॉक्टर इस समय गोविंदा के बेहोश होने का कारण पता लगा रहे हैं। इमरजेंसी में भर्ती होने के बाद गोविंदा की कथित तौर पर कुछ जांच की गई और उनके परिवार के सदस्यों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देने का इंतजार किया जा रहा है। फैन्स गोविंदा को लेकर चिंतित हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि गोविंदा को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में देखा जा सकता है। हालांकि इस मूवी में हुई उनकी एंट्री पर अभी तक मेकर्स की ओर से पुष्टि नहीं की गई है। हाल ही में गोविंदा प्राइम वीडियो पर काजोल और ट्विंकल खन्ना के चैट शो 'टू मच' में चंकी पांडे के साथ बतौर गेस्ट नजर आए थे।
