Govinda Interview: बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। ऐसा लगता है कि गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच विवाद हो गया है। हाल ही में सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। बाद में गोविंदा ने सुनीता क मुंहतोड़ जवाब दिया था। हाल ही में सुनीता एक बार फिर से गोविंदा पर आग बनकर बरसी। उन्होंने कहा कि गोविंदा ने बेटे यशवर्धन के करियर के लिए कुछ नहीं किया। इस बीच गोविंदा ने फिर से सुनीता को लेकर ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं।
pic credit- instagram
गोविंदा ने दिया जवाब
गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा अपनी खुली बातों के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि गोविंदा ने उनके बेटे यशवर्धन की मदद नहीं की और उसके करियर में साथ नहीं दिया। इस पर गोविंदा ने एएनआई से बात करते हुए सफाई दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने राजनीति छोड़ दी थी ताकि उनका राजनीतिक जीवन परिवार और खासकर बच्चों पर बुरा असर न डाले। गोविंदा ने बताया कि उन्होंने बेटे यशवर्धन की मदद की थी। उन्होंने फिल्ममेकर साजिद नडियाडवाला से बात की और उनसे यश को फिल्ममेकिंग सिखाने की गुजारिश की। गोविंदा बोले, 'मैंने नडियाडवाला से कहा, तो उन्होंने यश को गाइडेंस दी कि फिल्में कैसे बनती हैं और काम कैसे किया जाता है।'
सुनीता आहूजा ने कही थी ये बात
सुनीता आहूजा ने मिस मालिनी से बातचीत में कहा था कि यश खुद मेहनत से आगे बढ़ा है। उसने 90 ऑडिशन दिए, लेकिन गोविंदा ने कभी किसी को कॉल नहीं किया। सुनीता ने गोविंदा से कहा था, 'तू बाप है कि क्या है? अगर तू बच्चों की मदद नहीं करेगा तो कौन करेगा?' उन्होंने शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ का उदाहरण दिया कि वे अपने बेटों का सपोर्ट करते हैं। सुनीता ने गोविंदा के आसपास के लोगों पर भी निशाना साधा और कहा कि उनका करियर भी खराब हो गया है। इस बीच रिपोर्ट्स हैं कि साजिद खान गोविंदा के बेटे यशवर्धन अहूजा को अपनी अगली फिल्म में लीड रोल देने वाले हैं।
