Goodbye box office day 2: गुडबाय ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़, जानें अमिताभ बच्चन-रश्मिका मंदाना की फिल्म का कलेक्शन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 07:58 AM IST

Amitabh Bachchan and Rashmika Mandanna Goodbye Collection: गुडबाय कम से कम 2-3 करोड़ की ओपनिंग करेगी। अमिताभ बच्चन के साथ इस फिल्म से रश्मिका मंदाना ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की है।

Goodbye 2 Days Box Office Collection: फिल्म गुडबाय रिलीज हो चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे में ये शानदार परफॉर्म करने में असफल रही है। गुडबाय के लिए यह आश्चर्यजनक रूप से खराब शुरुआत थी क्योंकि पहले दिन फिल्म ने केवल 1 करोड़ रुपए ही कमाए। इसको लेकर भविष्यवाणी की गई थी कि गुडबाय कम से कम 2-3 करोड़ की ओपनिंग करेगी। अमिताभ बच्चन के साथ इस फिल्म से रश्मिका मंदाना ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की है। फिल्म को निर्देशक विकास बहल ने डायरेक्ट किया है जो कि सुपरहिट सुपर-30 के बाद वापसी कर रहे हैं।

goodbye

goodbye

चूंकि फिल्म गुडबाय के बारे में चर्चा औसत थी, इसलिए उम्मीदें आधी रह गईं। इसलिए जब शुरुआत ऐसी हो तो कम बजट की फिल्मों के लिए यह वास्तव में निराशाजनक है। गुडबाय फिल्म ने पहले दिन 1.2 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ा उछाल देखने को मिला है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने दूसरे दिन 1.5 करोड़ का बिजनेस किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 2.70 करोड़ रुपये हो गई है। माना जा रहा है कि तीसरे दिन छुट्टी की वजह से फिल्म के कलेक्शन में और अधिक सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि फिर भी वीकेंड के यह आंकड़े काफी कम हैं।

End of Feed