Rohit Shetty on Golmaal 5: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर रोहित शेट्टी इस दौर के डेविड धवन कहलाए जाते हैं क्योंकि उनकी कॉमेडी फिल्में हर दर्शक वर्ग को पसंद आती हैं और आप इन्हें कभी भी देख सकते हैं। कुछ दिनों पहले ये खबर सामने आई कि रोहित शेट्टी जल्द ही गोलमाल 5 शुरू करेंगे, जिसकी कहानी उन्होंने पूरी कर ली है। इस फिल्म के लिए उन्होंने अक्षय कुमार और अजय देवगन के साथ हाथ मिलाया है। अक्षय और अजय पहले भी कई दफा साथ में काम कर चुके हैं, जिस कारण फैंस इन्हें फिर से एक मूवी में देखे के लिए एक्साइटेड हो उठे। इस खबर के साथ-साथ एक और जानकारी सामने आई, जिसके अनुसार रोहित शेट्टी की गोलमाल 5 अमिताभ बच्चन और शशि कपूर की दो और दो पांच से प्रेरित है। रोहित शेट्टी पहले भी सुपरहिट फिल्मों को रीमेक कर चुके हैं, जिस कारण हर किसी को इस पर भरोसा हो चला था। (इसे भी पढ़ें: Aruna Irani से तीसरी शादी करना चाहते थे Mehmood, बोलीं 'उन्होंने मेरा प्यार में खूब फायदा...')
Image Source: Social Media
रोहित शेट्टी ने गोलमाल 5 को लेकर फैल रही खबरों पर सफाई जारी की है और बताया है कि उनकी अपकमिंग कॉमेडी मूवी किसी भी मूवी की रीमेक नहीं है। रोहित शेट्टी ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा है, "हम मीडिया के लिए ये संदेश देना चाहते हैं कि इन दिनों गोलमाल 5 को लेकर काफी खबरें फैल रही हैं कि ये दो और दो पांच पर आधारित है। हम इस बात का खंडन करना चाहेंगे क्योंकि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है। हम मीडिया हाउसेज से प्रार्थना करते हैं कि वो किसी भी तरह की खबर हमने बिना पूछे ना छापें। गोलमाल 5 को लेकर किसी भी तरह की खबर रोहित शेट्टी या उनके बैनर द्वारा ही जारी की जाएगी तभी सच मानी जाए। अगर कोई बिना वैरिफाई किए गोलमाल 5 या रोहित शेट्टी को लेकर खबरें छापेगा तो उसके खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाएगा।" (इसे भी पढ़ें: Pati Patni Aur Woh: बदल गई आयुष्मान खुराना स्टारर की रिलीज डेट, अब इस दिन हिलेंगे सिनेमाघर)
बताते चलें कि रोहित शेट्टी इन दिनों जॉन अब्राहम के साथ रियल लाइफ बेस्ट कॉप ड्रामा मारिया आईपीएस बना रहे हैं, जो पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया के जीवन पर आधारित एक बायोपिक है। इस फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और मेकर्स जल्द ही इसकी रिलीज डेट को लेकर जानकारी रिवील करेंगे। इस मूवी के बाद रोहित शेट्टी गोलमाल 5 पर काम शुरू कर देंगे, जो उनकी सबसे सफल कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी है।
