'Ram Leela' में प्रियंका चोपड़ा की जगह दीपिका पादुकोण को किया गया था कास्ट, सालों बाद मां Madhu ने बताया सच

Is Deepika Padukone Relpace Priyanka in Ram-Leela: संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' को लेकर अफवाहें थी कि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने लीड रोल के लिए प्रियंका चोपड़ा को रिप्लेस किया था। अब इन अफवाहों पर प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने खुलकर बात की है।

Is Deepika Padukone Relpace Priyanka in Ram-Leela: साल 2013 में संजय लीला भंसाली ने फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' (Goliyon Ki Raasleela Ram-Leela) का निर्देशन किया था। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ लीड रोल में दीपिका पादुकोण को संजय लीला भंसाली ने कास्ट किया था। इस रोमांटिक ड्रामा में रणवीर-दीपिका की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों को तारीफ करने पर मजबूर कर दिया था। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा का भी धमाकेदार डांस नंबर था, जो लोगों को बहुत पसंद आया था। बहुत कम लोग यह जानते हैं कि दीपिका पादुकोण ने इस मूवी में प्रियंका चोपड़ा को रिप्लेस किया था। अब खुद प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने इन खबरों की असली सच्चाई बताई है।

Priyanka Chopra and Deepika Padukone

'राम-लीला' में दीपिका द्वारा प्रियंका को रिप्लेस करने पर बोलीं मधु चोपड़ा...

लहरें रेट्रो के साथ हुई बातचीत में मधु चोपड़ा ने इन खबरों पर खुलकर बात की। प्रियंका चोपड़ा की मां मधु ने बताया, 'इस बारे ज्यादा कुछ याद नहीं है लेकिन उस समय मैं अपने क्लिनिक में मरीजों को देख रही रही। जब प्रियंका चोपड़ा मेरे पास आई तो उन्होंने कहा कि मुझे 'राम-लीला' मूवी में एक सिर्फ एक गाना करना है। मैंने उससे पूछा था कि क्या हुआ? उसने कहा कि मुझे लगता है कि यही सही है।'

End of Feed