"शादीशुदा मर्दों से रिश्ता रखने वाली औरतें फेमिनिस्ट नहीं...", Tanisha Mukerji का चौंकाने वाला बयान

काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी ने फेमिनिज्म पर विवादित बयान देते हुए कहा है कि जो लड़कियां शादीशुदा मर्दों के साथ रिश्ता रखती हैं या उनके प्यार में पड़ जाती हैं, वो फेमिनिस्ट नहीं हैं।

बॉलीवुड अदाकारा काजोल की छोटी बहन तनीषा मुखर्जी अक्सर अपने बेबाक बयानों के चलते खबरों में बनी रहती हैं। वो अपनी बहन की तरह ही बिना डरे अपनी राय शेयर करती हैं। एक दफा फिर से तनीषा मुखर्जी ने कुछ ऐसा ही किया है और लोगों को हैरत में डाल दिया है। तनीषा मुखर्जी ने अपनी ताजा पोस्ट में फेमिनिज्म और फेमिनिस्ट गर्ल्स पर राय शेयर करते हुए कहा है कि जो लड़ियां शादीशुदा मर्दों के इश्क में पड़ जाती हैं वो किसी भी हालत में फेमिनिस्ट नहीं है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "और कितनी मन्नत मांगेगा...?", Salman Khan ने गणेश पूजा के दौरान लिए Varun Sharma से मजे

"शादीशुदा मर्दों से रिश्ता रखने वाली औरतें फेमिनिस्ट नहीं...", Tanisha Mukerji का चौंकाने वाला बयान

"शादीशुदा मर्दों से रिश्ता रखने वाली औरतें फेमिनिस्ट नहीं...", Tanisha Mukerji का चौंकाने वाला बयान

Tanisha Mukerji ने फेमिनिज्म पर दिया विवादित बयान

अदाकारा तनीषा मुखर्जी ने अपने ताजा पोस्ट में लिखा है, "ये मेरा मानना है कि जो लड़कियां शादीशुदा मर्दों के साथ अफेयर करती हैं वो फेमिनिस्ट नहीं हैं। ऐसी औरतें... खुद औरतों के ही खिलाफ होती है क्योंकि किसी दूसरी औरत के पति के साथ रिश्ता रखना औरतों का अपमान करना है। ऐसी सिचुएशन में सिर्फ लड़की की ही नहीं बल्कि आदमी की भी बराबर की गलती होती है। उसका चरित्र भी ठीक नहीं कहा जा सकता है। जो औरतें शादीशुदा मर्दों के आगे-पीछे भागती हैं, उन्हें रोल मॉडल नहीं बनाना चाहिए। वो बुरी होती हैं। मुझे जो सही लगा है, मैंने बोल दिया है।" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: गणेश पूजा के दौरान Sohail Khan की हालत देखकर दुखी हो गए फैंस, देखें VIRAL VIDEO

End of Feed