Giorgia Andriani ने अरबाज खान के साथ ब्रेकअप पर लगाई मुहर, मलाइका अरोड़ा का नाम लेकर खोला ये राज

Giorgia Andriani Confirms Breakup With Arbaaz Khan: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अरबाज खान इन दिनों 'बिग बॉस 17' में बतौर होस्ट नजर आ रहे हैं। बता दें कि मलाइका संग तलाक के बाद अरबाज खान, जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे थे। लेकिन एक्ट्रेस का कहना है कि उनका ब्रेकअप सालों पहले ही हो गया था।

Giorgia Andriani Confirms Breakup With Arbaaz Khan: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अरबाज खान अपने करियर से ज्यादा अपने रिश्तों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) संग 19 साल की शादी टूटने के बाद अरबाज खान (Arbaaz Khan), जॉर्जिया एंड्रियानी (Giorgia Andriani) को दिल दे बैठे थे। दोनों की फोटोज और वीडियो भी साथ में खूब वायरल होती थीं। लेकिन जॉर्जिया संग भी उनका रिश्ता ज्यादा दिन नहीं टिक पाया। हैरत की बात तो यह है कि 4 साल पहले ही जॉर्जिया एंड्रियानी और अरबाज खान का ब्रेकअप हो गया था। इस मामले पर अब खुद जॉर्जिया ने चुप्पी तोड़ी है।

End of Feed