गुम है किसी के प्यार में 02 जनवरी, 2023 एपिसोड अपडेट: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) कई सारे ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं। आज का एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है। एपिसोड की शुरुआत जगप्रताप से होती है जो मेडिकल स्टाफ और बाकी लोगों से झगड़ा करते नजर आएगा। वो इस बात से काफी परेशान और दुखी है कि उसकी जिंदगी मजाक बन गई है। उसके पास जीने का कोई कारण नहीं है। वो अपनी जान देने की कोशिश करता है। लेकिन सई उस पर गुस्सा करती है और जगप्रताप अपना आपा खो देता है और सई पर हमला करता है। मेडिकल स्टाफ के लोग उसे पकड़ लेते हैं और साहिबा सई से पूछती है तुमने उसे क्यों उकसाया? इसके जवाब में सई कहती हैं ताकि उसका ध्यान भटक सकें।
ghum hai kisi ke pyaar mein (credit pic : instagram)
सई साहिबा की तारीफ करती है कि तुम मेंटल हेल्थ पर अच्छा काम कर रही हो। सवि और विनायक भी आर्ट गैलरी में पोटरी बनान सीखना चाहते हैं। साहिबा विनायक और सई की आंखों में एक तरह की एक्साइटमेंट देखती हैं और कहती है तुम दोनों ही पोटरी सीखने के लिए इतने उत्सुक हो। सई को विनायक से अजीब का एहसास महसूस होता है। वहीं, विराट अपनी बेटे वीणु की खोज में उसी अनाथलय पहुंचता है, जहां उसे पता चलता है वीणु ही विनायक है।
सवि और विनायक होंगे किडनैप
इस बात को जानने के बाद वो बहुत खुश हो जाता है। प्रताप विनायक और सवि को किडनैप कर लेता है। सई और साहिबा इस बात से परेशान हो जाते है। प्रताप का पागलपन देखकर बच्चे डर जाते हैं। सई विराट को फोन कर सारी बातें बता देती है। वहीं, विराट पाखी को कुछ भी नहीं बताने का फैसला लेता है। पाखी विनायक से बात करने के लिए उसे कॉल करती है और उसे अपने बेटे की चिंता होने लगती है। क्या विराट और सई अपने दोनों बच्चों की जान बना पाएंगे?
