Ganapath Box office Day 2: फिसड्डी निकली टाइगर-कृति की फिल्म, कमाई देख निर्माताओं ने बहाए आंसू

Tiger Shroff Starrer Ganapath Box office Day 2: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रोफ और एक्ट्रेस कृति सेनॉन की फिल्म 'गणपत-ए हीरो इज बोर्न' (Ganapath - A Hero Is Born) को सिनेमाघरों में रिलीज हुए दो दिन हो गए हैं। फिल्म ने दो दिनों के अंदर बेहद ही निराशाजनक कमाई की है, जिसे देख निर्माता खुश नहीं हैं।

Ganapath Box office Day 2: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और एक्ट्रेस कृति सेनॉन (Kriti Sanon) की नई फिल्म 'गणपत-ए हीरो इज बोर्न' (Ganapath - A Hero Is Born) 20 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म का हिट होना टाइगर श्रॉफ और कृति सेनॉन के फिल्मी करियर के लिए बहुत अहम था। फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से 'गणपत' को बेहद ही खराब रिव्यू मिले हैं, जिसका असर फिल्म की कमाई पर पड़ता दिखाई दे रहा है। टाइगर श्रॉफ और कृति सेनॉन स्टारर की दूसरी दिन की कमाई के अनुमानित आंकड़े सामने आ गए हैं। आइए देखें फिल्म ने दूसरे दिन यानी शनिवार को कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Ganapath

टाइगर श्रॉफ और कृति सेनॉन की फिल्म 'गणपत' ने ओपनिंग पर 2.5 करोड़ का बिजनेस किया था, जिसे देख निर्माताओं को काफी निराशा हुई थी। उम्मीद थी कि ये फिल्म दूसरे दिन कमाल दिखाने में कामयाब रहेगी लेकिन आंकड़े देखने के बाद बॉक्स ऑफिस पर 'गणपत' का बुरा हाल देखने को मिल रहा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने शनिवार को केवल 2.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ ही ये फिल्म अब 4.75 करोड़ रुपये कमा पाई है।

'गणपत' का निर्देशन विकास बहल ने किया है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ और कृति सेनॉन के अलावा अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'गणपत' का बजट 200 करोड़ रुपये के लगभग बताया गया है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होती दिखाई दे रही है।

End Article
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़...

End of Feed