Gadar 2 Teaser: आंखों में गुस्सा, सिर पर जोश और पहिया फेंकते दिखे 'तारा सिंह', लोग बोले- गदर फिल्म नहीं, जज्बात है

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jun 12, 2023, 12:35 PM IST

Gadar 2 Teaser Social Media Reactions: गदर-2 11 अगस्त 2023 को रिलीज होगी। फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि अनिल शर्मा ने इसे प्रड्यूस और डायरेक्ट किया है। लोगों ने इसका टीजर देखने के बाद कहा- तारा सिंह लौट आए हैं। हमारा हिंदुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है और जिंदाबाद रहेगा।

Gadar 2 Teaser Social Media Reactions: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल स्टारर गदर-2 का टीजर सोमवार (12 जून 2023) को जारी हुआ। जी स्टूडियोज़ (Zee Studios) की ओर से यूट्यूब पर अपलोड किए गए इस एक मिनट नौ सेकेंड के टीजर में 1971 के दौर का लाहौर दिखाया गया है। सनी पाजी इसमें तारा सिंह (फिल्म का किरदार) के रूप में एक्शन मोड में नजर आए। किसी मौके पर तेवर में घूरते हुए तो कहीं उठती लपटों के पास खड़े हुए। बीच में वह बड़ा सा पहिया उठाकर कुछ लोगों पर हमला करते हुए भी दिखे। बंपर एक्शन से लोडेड इस टीजर में देओल को देख लोगों ने भी अपने रिएक्शंस दिए।

gadar 2 teaser

Gadar 2 Teaser 12 जून, 2023 को जी स्टूडियोज़ की ओर से जारी किया गया।

यूट्यूब पर Sania Khan के अकाउंट से कहा गया कि गदर सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि इमोशन है। यह क्या कमाल का मास्टरपीस (टीजर) है। तारा और सकीना को लंबे समय बाद साथ देखने के लिए अब इंतजार नहीं होता है। The Twins 2001 के अकाउंट से कहा गया कि गदर 2, ओएमजी 2 और एनिमल के बीच कांटे की टक्कर होगी। KMR Creation ने लिखा कि गदर और सनी पाजी वापस लौट आए हैं...इस फिल्म की सुपर-डुपर हिट होने की गारंटी है।

End of Feed