Gadar 2 First Look: शेर की तरह Sunny Deol को दहाड़ते देख फैंस बोले, 'इस बार तारा सिंह पूरे पाकिस्तान पर कब्जा...'

Sunny Deol First Look from Gadar 2: फिल्म गदर 2 (Gadar 2) से सामने आए सनी देओल (Sunny Deol) के फर्स्ट लुक ने सिनेमाप्रेमियों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। फैंस लगातार डायरेक्टर अनिल शर्मा की तारीफ कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि इस बार सनी पाजी पाकिस्तान का नाम ही दुनिया के नक्शे से मिटा देंगे।

Sunny Deol First Look from Gadar 2: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी नई फिल्म गदर 2 रिलीज करेंगे, जिसमें उनके साथ अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा नजर आएंगे। सनी देओल (Sunny Deol) की गदर सिनेमाघरों में बम्पर कमाई करने में कामयाब रही थी, जिस कारण डायरेक्टर अनिल शर्मा ने इसका सीक्वल बनाने का फैसला किया है। फिल्म गदर 2 (Gadar 2) के मेकर्स ने कुछ देर पहले ही सनी देओल का फर्स्ट लुक रिलीज किया है, जिसने इंटरनेट हिलाकर रख दिया है। गदर 2 से सामने आए फर्स्ट लुक में सनी देओल बैलगाड़ी के पहिए से गुंडों की धुनाई करते दिख रहे हैं, जिसे देखकर फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है। फैंस लगातार कमेंट करके गदर 2 के मेकर्स की तारीफ कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि इस बार तारा सिंह पाकिस्तान पर ही कब्जा कर लेगा ताकि बार-बार वहां जाने की झंझट खत्म हो जाए।

Gadar 2 First Look: शेर की तरह Sunny Deol को दहाड़ते देख फैंस बोले

Gadar 2 First Look: शेर की तरह Sunny Deol को दहाड़ते देख फैंस बोले

एक फैन ने कमेंट में लिखा है, 'तारा सिंह इस बार पूरा पाकिस्तान अपने अंडर ले लेगा ताकि आगे तक की दिक्कत ही खत्म हो जाए।' तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, 'तारा सिंह को इतने गुस्से में देखकर मैं कह सकता हूं कि गदर 2 सिनेमाघरों में 500 करोड़ का कारोबार करेगी।' आप फिल्म से सामने आए सनी पाजी के फर्स्ट लुक को नीचे देख सकते हैं:

End of Feed