Gadar 2: Gadar 2: सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा फिल्म की सक्सेस से बहुत खुश है। गदर 2 ने सनी पाजी को एक बार फिर बॉक्स ऑफिस का किंग बना दिया है। गदर 2 जल्द पठान और जवान का रिकॉर्ड ब्रेक कर देगी। फिल्म में सनी के साथ अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म मेकर अनिल शर्मा ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में खुलासा किया कि वो जल्द सनी के साथ अपकमिंग प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं।
Anil Sharma and Sunny Deol (credit pic: Instagram)
ये भी पढ़ें- Jab We Met 2 के निर्देशन पर इम्तियाज अली ने दिया रिएकशन, बोले- मुझसे किसी ने पूछा नहीं...
अनिल शर्मा ने कहा, सनी देओल मेरे लिए परिवार की तरह है। हम कभी भी साथ में काम कर सकते हैं। हम जल्द साथ में काम करेंगे। निर्देशक से पूछा गया कि फिल्म में पाकिस्तान वाले एंगल को दिखाया गया जिसकी वजह से फिल्म की आलोचना भी हुई है।
सनी पाजी संग फिर काम करेंगे अनिल शर्मा
इस पर निर्देशक ने कहा, मैं अपना बेस्ट दूंगा। मैं लोगों के एंटरटेनमेंट के लिए फिल्में बनाता हूं। मैं कोई स्कूल टीचर नहीं है जो लोगों को सबक सिखाऊ। मैं हमेशा ऐसा फिल्में बनाने की कोशिश करूंगा जिसे पूरा भारत एन्जॉय करें। गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 525.75 करोड़ की कमाई कर ली है। सनी पाजी गदर 2 की सक्सेस को परिवार के साथ एन्जॉय करे रहे हैं। एक्टर इन दिनों धर्मेंद्र के साथ यूएस में है।
