Gadar 2 Box Office Collection: रक्षाबंधन पर गदर 2 ने देखी 70% की भारी बढ़ोत्तरी, पहुंची 500 करोड़ के नजदीक

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 31, 2023, 08:46 AM IST

Gadar 2 Box Office Collection Day 20: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म गदर 2 ने रक्षाबंधन के मौके पर धमाकेदार कमाई कर ली है। फिल्म की कमाई में 70 प्रतिशत तक की ग्रोथ देखी गई है। आइए फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

Gadar 2 Box Office Collection Day 20: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म गदर 2 ने रक्षाबंधन के मौके पर धमाकेदार कमाई कर ली है। फिल्म की कमाई में 70 प्रतिशत तक की ग्रोथ देखी गई है। रक्षाबंधन के हॉलिडे का गदर 2 का जबरदस्त फायदा होता नजर आ रहा है, मेकर्स ने दर्शकों को एक बेहतरीन ऑफर भी दिया, जिसमें दो टिकट के साथ दो टिकट बिलकुल मुफ्त मिले हैं। इस ऑफर की वजह से भी गदर 2 के बॉक्स ऑफिस में जंप देखने को मिल रहा है। गदर 2 पहले ही बॉक्स ऑफिस पर 450 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है, अब फिल्म की नजरें 500 करोड़ क्लब में शामिल होने पर टिकी हुई हैं। रक्षाबंधन के बाद अब फिल्म का यह सपना भी पूरा होता दिखने लगा है। आइए गदर 2 के 20वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

End of Feed