Ameesha Patel to Cast In This Movie As Cop: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अमीशा पटेल ने अपने अंदाज से हमेशा ही सुर्खियां बटोरी हैं। अमीशा पटेल की इस साल 'गदर 2' रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। अमीशा पटेल (Ameesha Patel) की 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। खास बात तो यह है कि अब अमीशा पटेल के हाथ एक और फिल्म लगी है। इस मूवी में वह पुलिस ऑफिसर का किरदार अदा करती दिखाई देंगी।
यह भी पढ़ें: Koffee With Karan 8: अमीषा पटेल संग कॉन्ट्रोवर्सी पर चिढ़ गईं करीना कपूर खान, करण जौहर को दी चुप रहने की नसीहत
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, 'गदर 2' एक्ट्रेस अमीशा पटेल (Ameesha Patel) के हाथ 'हतक' नाम की मूवी लगी है। इस फिल्म के जरिए वह पहली बार पर्दे पर पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगी। अपनी इस फिल्म के लिए खुद अमीशा पटेल भी बेहद एक्साइटेड हैं। उनसे जुड़े सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा से इस बारे में बात करते हुए कहा, "अमीशा पटेल इस फिल्म को लेकर बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं, क्योंकि वह अपने 24 साल के करियर में पहली बार पुलिस ऑफिसर की भूमिका अदा करती नजर आएंगी। वह शूट शुरू करने के लिए बेताब हैं। हतक की शूटिंग 2024 में जनवरी तक शुरू हो सकती है।"
बता दें कि अमीशा पटेल (Ameesha Patel) की अपकमिंग फिल्म 'हतक' को डेब्युटेंट डायरेक्टर अजय शर्मा डायरेक्ट करेंगे। फिल्म से जुड़े सूत्रों ने इस बारे में आगे कहा, "हतक' का निर्देशन अजय शर्मा करेंगे। अभी तक कई बॉलीवुड एक्ट्रेस कॉप का किरदार निभाकर छाप छोड़ चुकी हैं। ऐसे में अब देखना रहेगा कि अमीषा भी जादू चला पाती हैं या नहीं।"
