Koffee with Karan 8: करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण 8 में अब आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) एक साथ नजर आने वाले हैं। शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो अब रिलीज हो गया है, जो फैंस को काफी दिलचस्प लग रहा है। इस प्रोमो में करण जौहर, करीना से उनकी और अमीषा पटेल की कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर बात करते नजर आते हैं। करण पूछते हैं कि आखिर करीना, गदर 2 की सक्सेस पार्टी में क्यों गई थीं? उनकी और अमीषा पटेल की कॉन्ट्रोवर्सी की तो पुरानी हिस्ट्री है ना। अमीषा की जगह तुम 'कहो ना प्यार है' करने वाली थीं।
जिसपर करीना कहती हैं, मैं कोई जवाब नहीं देते वाली करण'। आलिया और करीना को एक साथ काउच पर देखने के लिए फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोनों ही काफी मुंबफट और बेहतरीन जवाब देने के लिए जानी जाती हैं। आइए अब कॉफी विद करण के इस नए एपिसोड के प्रोमो पर एक नजर डालते हैं।
'मैं किसी की भाभी नहीं हूं..'
इस नए प्रोमो में करण जौहर आलिया और करीना के रिश्ते को लेकर बात करते हुए नजर आते हैं। वह कहते हैं कि आखिर तुम दोनों ननद-भाभी हो। जिस बात से बेबो थोड़ा चिढ़ जाती हैं और कहती है कि वह किसी की भाभी नहीं हैं। फैंस को ये नया प्रोमो इंट्रस्टिंग लग रहा है।
