Gaana’s Mid-Year Magicians: 2025 में अब तक रीजनल स्टार्स ने लूटी महफिल

Gaana’s Mid-Year Magicians: साल 2025 लगभग आधा खत्म हो चला है। ऐसे में अब गाना ने अपने मिड-ईयर मैजिशियन कैंपेन के माध्यम से यह बताया है कि इंडियन म्यूजिक को खूब पसंद किया जा रहा है। देशभर में अब म्यूजिक कलाकारों द्वारा रीजनल भाषा में गाए गए गाने भी हर किसी की पसंद बने और खूब फेमस भी हुए।

Gaana’s Mid-Year Magicians: साल 2025 अपने आधे पड़ाव को खत्म कर चुका है। इस साल देखा गया है कि कैसे म्यूजिक को पसंद किया जा रहा है। इंडिया म्यूजिक की पसंद में लोगों के अंदर एक बड़ा बदलाव भी देखने को मिला है। ऐसे में अब गाना के मिड-ईयर मैजिशियन कैंपेन में इस बदलाव को पूरी तरह दिखाया गया है। बॉलीवुड के पोपुलर कल्चर ने भी एक अच्छी पकड़ बनाई है। इस प्लेटफॉर्म के आंकड़े अब रीजनल भाषा, कई अलग-अलग शैलियों पर किए गए एक्सपेरिमेंट्स और इमोशनल तौर पर प्रभावित करने वाली रचाओं की ओर बढ़ती रुचि को दिखाते हैं। इस कैंपेन की रिपोर्ट में दिखाया गया है कि यह बदलाव केवल प्लेलिस्ट ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक विकास को भी दर्शाता है। इस समय सभी महानगरों और टियर-2 शहरों के लोग भी अलग-अलग भाषाओं के साथ म्यूजिक ट्रेडिशंस को दर्शाने वाली धुनों को सुन रहे हैं।

Gaana’s Mid-Year Magicians

साल 2025 में देखा गया है कि कलाकर केवल फिल्म म्यूजिक इंडस्ट्री तक ही सिमित नहीं रहे हैं बल्कि उन्होंने देश के हर कोने में अपने टैलेंट को प्रूफ किया है। वे सभी विशिष्ट लोकल साउंड्स को राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में ला रहे हैं। महाराष्ट्र, हरियाणा, तमिलनाडु और बिहार की आवाज भी इस लिस्ट में टॉप रही हैं। अब लोगों ने इन भाषाओं के गानों को भी खूब सुना है।

End of Feed