Fukrey 3 Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, पंकज त्रिपाठी, मनजोत सिंह और एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा की फिल्म 'फुकरे 3' (Fukrey 3) बीते दिन यानी 28 सितंबर को रिलीज हो गई है। ट्रेलर देखने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि ये फिल्म कॉमेडी का डबल डोज होगी। फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से 'फुकरे 3' को मिले-जुले रिव्यू मिले हैं। इन रिव्यू के मिलने के बाद फिल्म क पहले दिन के कलेक्शन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक फिल्म 'फुकरे 3' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट क्रॉस करने में सफल नहीं रही है। आइए जानें फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की फिल्म 'फुकरे 3' ने पहले दिन 8.50 करोड़ का शानदार बिजनेस किया है। हालांकि वीकेंड पर फिल्म की कमाई के आंकड़ों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड खत्म होने से पहले फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 40 से 50 करोड़ रुपये की कमाई कर लेगी।
मृगदीप सिंह लांबा के निर्देशन में बनी फिल्म 'फुकरे 3' में अली फजल अहम रोल में नहीं हैं लेकिन अंत में मेकर्स ने उनका कैमियो करा ही दिया है। अली फजल की एंट्री से यह भी साबित हो गया है कि इसका चौथा पार्ट भी जरूर आएगा। अगर आपने फिल्म 'फुकरे 3' देख ली है और ये आपको कैसी लगी? इस बारे में अपनी राय कमेंट्स के जरिए जरूर दें।
