Fukrey 3 Box Office Collection Day 14: कमाई देख फुकरे 3 की टोली का दिल हुआ गार्डन-गार्डन, 14वें दिन हुई तगड़ी कमाई

Fukrey 3 Box Office Collection Day 14: वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट फिल्म 'फुकरे 3' सभी फिल्मों छक्के छुड़ा रही है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की फिल्म ने 14वें दिन कितनी कमाई कर ली है।

Fukrey 3 Box Office Collection Day 14: फुकरे 3 का धुआंधार कमाल देख बाकि फिल्मों ने भी घुटने टेक दिए हैं। चूचा और हनी ने अपनी जबरदस्त जोड़ी ने सभी के पेट में दर्द कर दिया है। फिल्म के पहले दो भागों की तरह दर्शकों को तीसरा पार्ट भी दिलों पर जादू चला रहा है। इसी के साथ फुकरे 3 रिलीज हुए आज 14 दिन हो गए हैं, लेकिन क्रेज लोगों के बीच खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर फिल्म ने रिलीज के 14वें दिन कितने करोड़ों रूपए का कलेक्शन कर लिया है।

Fukrey 3 Box Office Collection Day 14

वरुण शर्मा (Varun Sharma) और पुलकित सम्राट स्टारर (Pulkit Samrat) फिल्म 'फुकरे 3' (Fukrey 3) ने रिलीज होते ही कामयाबी के झंडे गाड़ दिए हैं। 14वें दिन के आंकड़ों की बात करें तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.30 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 80.47 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। ऐसे में फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है। कमाई की रफ्तार देख मेकर्स भी काफी खुश नजर आ रहे हैं।

End of Feed