Filmfare Awards Marathi 2026 Winners List: 'आता थांबायचं नाय' बनी बेस्ट फिल्म, दिलीप प्रभावलकर-अमृता सुभाष समेत इन सितारों को मिला सम्मान

Filmfare Awards Marathi 2026 Winners List: ''आता थांबायचं नाय'' को बेस्ट मूवी के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। दिलीप प्रभावलकर, अमृता सुभाष और हृता दुर्गुले ने बेस्ट एक्टर की ट्रॉफी अपने नाम की। यहां देखिए पूरी लिस्ट...

Filmfare Awards Marathi 2026 Winners List: भारतीय सिनेमा के सबसे लोकप्रिय अवॉर्ड्स में से एक Filmfare Awards Marathi 2026 का आयोजन 6 अगस्त (गुरुवार) को मुंबई के सहारा स्टार होटल में बड़े ही शानदार तरीके से किया गया। इस समारोह में मराठी फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने शिरकत की और अपनी मौजूदगी से शाम को खास बना दिया। अवॉर्ड नाइट में सचिन पिलगांवकर, दिलीप प्रभावलकर, प्रिया बापट, सिद्धार्थ जाधव, ललित प्रभाकर और महेश लिमये सहित मराठी सिनेमा के कई लोकप्रिय कलाकार मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड से अनन्या पांडे, विक्रम फडनीस और पूनम पांडे भी इस खास कार्यक्रम का हिस्सा बनी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Filmfare Awards Marathi 2026: रेड कारपेट पर स्टार्स की धांसू एंट्री, कौन जीतेगा बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस की ट्रॉफी?)

Filmfare Awards Marathi 2026 Winners List

अता थमबायचा नाय ने सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का पुरस्कार जीता

हर साल की तरह इस बार भी Filmfare Awards Marathi 2026 में मराठी सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों और कलाकारों को सम्मानित किया गया। कई कलाकारों ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए ट्रॉफी जीती जबकि 'आता थांबायचं नाय' ने बेस्ट फिल्म का पुरस्कार अपने नाम किया। तो चलिए विनर्स की लिस्ट पर डालते हैं एक नजर...

एक्टिंग कैटेगरी के विजेता

दिलीप प्रभावलकर को फिल्म 'दशावतार' के लिए बेस्ट एक्टर (मेल) का अवॉर्ड मिला।

End of Feed