Hrithik Roshan Deepika Padukone Fighter Teaser To Release On This Date: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ऋतिक रोशन, एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ फिल्म 'फाइटर' (Fighter) में तूफान मचाने के लिए तैयार हैं। उनके साथ-साथ फिल्म में अनिल कपूर भी अहम भूमिका अदा करते दिखाई देंगे। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की मूवी यूं तो जनवरी, 2024 में रिलीज होगी। लेकिन मेकर्स ने फैंस को फिल्म का टीजर दिखाने का मन बना लिया है, जो कि दिसंबर में रिलीज होने वाला है।
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) स्टारर 'फाइटर' (Fighter) का टीजर 5 दिसंबर को रिलीज होगा। बताया जा रहा है कि फिल्म को हिट कराने के लिए मेकर्स ने 50 दिन का लंबा कैंपेन चलाने का फैसला किया है। इस बारे में बात करते हुए फिल्म से जुड़े सूत्र ने कहा, "सिद्धार्थ और ऋतिक, दोनों ही इस बात पर बहुत ध्यान देते हैं कि लोगों से जुड़ने का उनका पहला कदम क्या है। वे दोनों ऐसी चीज पर ध्यान दे रहे हैं जो चर्चा का विषय बन सकती है।"
अनिल कपूर ने शुरू की 'फाइटर' की उल्टी गिनती
बता दें कि 'फाइटर' (Fighter) को लेकर अनिल कपूर ने अपनी उल्टी गिनती भी शुरू कर दी है। मूवी 2024 में 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। ऐसे में मूवी की रिलीज में केवल 2 महीने का ही वक्त रह गया है। 'फाइटर' से जुड़ी पोस्ट साझा करते हुए अनिल कपूर ने लिखा, "एक फाइटर कभी भी आराम नहीं करता है।" अनिल कपूर की पोस्ट ने फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर पहुंचा दी है।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
