'Fighter' के सेट से Hrithik Roshan-Deepika Padukone की फोटो आई सामने, कॉफी एन्जॉय करते आए नजर

Hrithik Roshan-Deepika Padukone Pic From Fighter Set: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की नई फिल्म 'फाइटर' (Fighter) की शूटिंग इटली में चल रही है। इस फिल्म के शूटिंग सेट दोनों की एक बेहद शानदार फोटो सामने आई हैं, जिसमें ऋतिक-दीपिका टीम के साथ कॉफी एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं।

Hrithik Roshan-Deepika Padukone Pic From Fighter Set: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'फाइटर' (Fighter) की शूटिंग में व्यस्त हैं। दोनों की इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। फिल्म 'फाइटर' की शूटिंग इस समय इटली में चल रही है। शूटिंग सेट से ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की लेटेस्ट पिक सामने आई है, जिसे देख फैन्स फिल्म को देखने के लिए उतावले हो गए हैं।

Hrithik Roshan and Deepika Padukone

'फाइटर' के सेट से वायरल हो रही इस फोटो में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, सिद्धार्थ आनंद, ममता आनंद और बॉस्को मार्टिस सहित कई लोग इटली में मस्ती करते नजर आ रहे हैं। ऋतिक सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं जबकि दीपिका उनके बगल में बैठे हुए पोज दे रही हैं। उन्हें सिद्धार्थ आनंद, ममता आनंद, बॉस्को मार्टिस के साथ एक टेबल के आसपास बैठे देखा गया। फोटो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है।

End of Feed