Farrey Box Office Collection Day 1: सलमान खान (Salman Khan) की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री की फिल्म फर्रे सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। अलीजेह इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में अलीजेह की एक्टिंग को लोगों ने पसंद किया है। फिल्म को क्रिटिक्स और पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में अलीजेह के साथ जेयन शॉ, साहिल मेहता, प्रसन्ना बिष्ट, रोनित बोस रॉय और जूही बब्बर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को नेशनल अवॉर्ड विनर सोमेंद्र पाधी ने डायरेक्ट किया है।
Farrey box Office Collection (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17: सलमान खान ने अनुराग को दिखाई औकात! बोले-अगली बार मेरे बारे में सोचकर बोलना...
अलीजेह अतुल अग्रिहोत्री और सलमान की बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री की बेटी हैं। आइए जानते हैं फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ की कमाई की। Sacnilk.com के अनुसार, अलीजेह क फिल्म ने फर्स्ट डे पर 50 लाख की कमाई की है। ये एक लो बजट मूवी है उस हिसाब से फिल्म ने ठीक-ठाक बिजनेस किया है। वहीं, सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 ने 3.50 करोड़ की कमाई की थी। पहले दिन टाइगर 3 ने बॉक्स ऑफिस पर 44 करोड़ की कमाई की थी।
सलमान की वजह से फर्रे हुई थिएटर्स में रिलीज
फर्रे के प्रमोशन के दौरान सलमान ने बताया था कि ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने के लिए बनाई गई थी। लेकिन जब मैंने फिल्म देखी तो मुझे लगा कि इन बच्चों ने अच्छा काम किया है। इस फिल्म को थिएटर में रिलीज होना चाहिए। मेकर्स को उम्मीद है कि फर्रे को माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिलेगा और आने वाला दिनों में फिल्म की कमाई में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।
