120 Bahadur New Poster: बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर की अपकमिंग फिल्म 120 बहादुर इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि इस मूवी में फरहान अख्तर के साथ साउथ एक्ट्रेस राशि खन्ना दिखाई देंगी। हालांकि अभी तक इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। इस बीच मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज कर दिया है, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए हैं। फरहान अख्तर की मूवी का ये पोस्टर इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है फिल्म के पोस्टर पर...
Pic Credit- Farhan Akhtar instagram
फरहान अख्तर ने शेयर किया 120 बहादुर का पोस्टर
बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म 120 बहादुर का पोस्टर शेयर किया है। इसमें फरहान अख्तर का इंटेंस लुक दिखाई दे रहा है। इस पोस्टर को साझा करते हुए फरहान ने कैप्शन में लिखा, 'हम पीछे नहीं हटेंगे। कल आउट होगा टीजर।' फरहान की मूवी का टीजर कल यानी 5 अगस्त को रिलीज होगा। फैंस इसे देखने के लिए बेताब हैं। जानकारी के लिए बता दें कि फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ में 13 कुमाऊं रेजिमेंट के 120 सैनिकों की बहादुरी दिखाई जाएगी। 120 बहादुर में फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह के किरदार में नजर आएंगे। उन्हें परमवीर चक्र से नवाजा गया था।
फरहान अख्तर के साथ दिखेंगी राशि खन्ना
बीते दिन हिंदुस्तान टाइम्स ने एक रिपोर्ट में बताया था कि फिल्म 120 बहादुर में साउथ एक्ट्रेस राशि खन्ना नजर आने वाली हैं। उन्हें ये रोल उनकी हाल की फिल्मों की वजह से मिला है। राशि ने द साबरमती रिपोर्ट और योद्धा में जबरदस्त एक्टिंग की थी। इसलिए मेकर्स को लगा कि वो 120 बहादुर के लिए परफेक्ट है। बताते चलें कि फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर 21 नवंबर 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फरहान की इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं।
