Dhurandhar में धांसू एक्टिंग के लिए ऑस्कर डिजर्व करते हैं अक्षय खन्ना, फराह खान ने की दिल खोलकर तारीफ

Farah Khan Post: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है। फिल्म में अक्षय खन्ना ने भी धांसू एक्टिंग की है। सभी लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। इस बीच फराह खान का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है इसपर...

Farah Khan Post: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और आर माधवन नजर आ रहे हैं। वहीं लीड एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने भी धमाल मचा दिया है। फिल्म में सभी ने अपना बेस्ट दिया है। हालांकि सबसे ज्यादा तारीफ अक्षय खन्ना की हो रही है। उन्होंने अपनी एक्टिंग से सबको दीवाना बना दिया है। इस बीच फिल्ममेकर फराह खान ने अक्षय खन्ना की तारीफ में कसीदे पढ़ दिए है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है।

farah khan akshaye khanna

pic credit- instagram

फराह खान ने कही ये बात

आदित्य धर की नई फिल्म धुरंधर रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। 5 दिसंबर को थिएटर में आई रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने सिर्फ तीन दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। अब बॉलीवुड सितारे भी फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। फराह खान ने इंस्टा स्टोरी पर अक्षय खन्ना की तारीफ में एक रील शेयर की। रील में तीस मार खान का सीन था जिसमें अक्षय कुमार 'वो रहा मेरा सुपरस्टार, मेरा ऑस्कर' बोलते हैं। फराह ने लिखा, 'अक्षय खन्ना को सच में ऑस्कर मिलना चाहिए।' दरअसल, 'तीस मार खान' में अक्षय खन्ना ऑस्कर जीतने का सपना देखने वाले सुपरस्टार बने थे। फिल्म में रणवीर सिंह हमजा अली मजारी बने हैं एक रहस्यमयी लड़का जो रहमान डकैत के गैंग में घुसता है। वो पाकिस्तानी पॉलिटिशियन की बेटी से शादी करता है, लेकिन उसका असली मकसद कुछ और है। दरअसल, वो भारत के जासूस है जो पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड में घुसकर खुफिया जानकारी लीक निकाल रहा है। फिल्म में रणवीर सिंह देश के दुश्मनों के खिलाफ खुफिया मिशन चला रहे हैं। अब आगे ही कहानी फिल्म धुरंधर 2 में दिखाई जाएगी। ये मूवी 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

End of Feed