दिवाली पर Farah Khan के घर में लगी भीषण आग, खबर देखकर पैपराजी पर फूटा फिल्म मेकर का गुस्सा

Fire At Farah Khan House: दिवाली के मौके पर फराह खान से जुड़ी शॉकिंग खबर सामने आई। दावा किया गया है कि फराह खान के घर पर आग लग गई है। अब इस पर फराह ने रिएक्ट किया है।

Fire At Farah Khan House: दिवाली के मौके पर तमाम सेलेब्स पार्टी में डूबे हुए थे। स्टार्स की दिवाली सेलिब्रेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, लेकिन इसी बीच फराह खान (Farah Khan) से जुड़ी एक शॉकिंग खबर सामने आई, जिसने फैंस को टेंशन में डाल दिया। दावा किया गया कि दिवाली के मौके पर फराह खान के घर पर आग लग गई है। एक पैपराजी के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया गया, जिसमें फराह खान के घर का क्लिप दिखाया गया और दावा किया गया कि यहां पर आग लगी है। अब फराह खान का इस खबर पर गुस्सा फूटा है और फिल्म मेकर ने इस खबर को फेक बताया है। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: स्काउट OP संग ब्रेकअप की खबरों के बीच Kaashvi ने समय रैना संग की दिवाली पार्टी, फैंस हैरान

farah khan

farah khan (photo credit- instagram)

    फराह खान के घर में लगी आग का सच

    दिवाली के मौके पर फराह खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया है कि वायरल वीडियो में जो बिल्डिंग दिखाई गई है, वो उनके घर की नहीं है। इस घटना को देखते हुए फराह खान ने पैपराजी को फटकार लगाई है और उन्हें थोड़ा रिस्पॉन्सिबल बनने की सलाह दी है। फराह ने अपने इंस्टा पोस्ट पर लिखा है, 'ऑनलाइन पोर्टल्स, कृपया जिम्मेदार बने। यह एक निर्माणाधीन बिल्डिंग है। क्लिकबेट ही सब कुछ नहीं हो सकता।' फराह खान की तरफ उनके स्पष्टीकरण के बाद, लोगों ने राहत की सांस ली क्योंकि उन्हें पता चला कि फराह और उनका परिवार बिल्कुल ठीक है। फराह खान मुंबई के लोखंडवाला में ओबेरॉय स्काई हाइट्स में रहती हैं। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya ने जुड़वा बेटों के नाम से उठाया पर्दा, जानें क्या है 'दैविक'-'वैदविक' का मतलब

      फराह खान और दिलीप का वीडियो

      बता दें कि फराह खान अब व्लॉगिंग के जरिए भी चर्चा में रहती हैं। बीते दिनों फराह का कुक दिलीप संग एक वीडियो सामने आया था, जिसमें फराह और दिलीप की बहस दिखाई दे रही थी। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने इस पर अपनी राय रखी थी। वीडियो में दिलीप कहते दिखे थे, 'मैंने कितनी बार आपको बोला है।' इस पर फराह जवाब देती हैं, 'तू मुझे समझाएगा?' तभी उनका ध्यान कैमरे पर जाता है जो उन्हें शूट कर रहा था, और वह उन्हें रुकने के लिए कहती हैं। इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए फराह खान ने कहा था, 'दोस्तों, कृपया दिलीप और मेरी प्राइवेसी का सम्मान करें। किसी भी नतीजे पर जल्दी न पहुंचें (हाथ जोड़कर विनती है)।'

      End of Feed