Main Hoon Na के सीक्वल पर फराह खान ने कह दी ऐसी बात, टूट गया फैंस का दिल

Main Hoon Na Sequel: हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि शाहरुख खान की फिल्म मैं हूं ना का सीक्वल बनने जा रहा है। इस बीच खुद फराह खान ने इस बारे में बात की है। उन्होंने फिल्म मैं हू ना के सीक्वल को लेकर एक ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Main Hoon Na Sequel: हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि शाहरुख खान की फिल्म मैं हूं ना का सीक्वल बनने जा रहा है। इस खबर ने फैंस को खुश कर दिया था। रिपोर्ट्स की मानें तो फराह खान और शाहरुख खान ने मूवी के लिए हाथ मिला लिया है। लोग ये दावा कर रहे हैं कि ये हिट जोड़ी एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी। इस बीच खुद फराह खान ने इस बारे में बात की है। उन्होंने फिल्म मैं हू ना के सीक्वल को लेकर एक ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

farah khan srk

pic credit- main hoon na/instagram

मैं हूं ना के सीक्वल पर फराह खान ने तोड़ी चुप्पी

'मैं हूं ना' की री-रिलीज ने नवंबर 2025 में साबित कर दिया कि कुछ फिल्में कभी पुरानी नहीं होतीं। 20 साल बाद भी सिनेमाघर हाउसफुल हुए और दर्शकों ने एक्स्ट्रा शो की मांग की। फिल्म की सफलता के बाद सीक्वल 'मैं हूं ना 2' की बातें शुरू हो गईं। हाल ही में एक न्यूज पोर्टल ने रिपोर्ट दी कि शाहरुख खान और फराह खान 2014 की 'हैप्पी न्यू ईयर' के बाद फिर साथ आने वाले हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया कि 'मैं हूं ना 2' स्क्रिप्टिंग स्टेज में है। इस बीच फराह खान ने ईटीाइम्स से बात की है। उन्होंने कहा कि लोगों को ऐसी बातों पर विश्वास नहीं करना चाहिए। 'मैं हूं ना 2' पर अभी कोई पक्का प्लान नहीं है।

End of Feed