Raghav Chadha-Parineeti Chopra ने देखा IPL मैच, तो स्टेडियम में घूंजे 'परिणीति भाभी' के नारे

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 5, 2023, 09:45 AM IST

Parineeti Chopra and Raghav Chadha relationship: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों आप नेता राघव चड्डा संग रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब हाल ही में दोनों मोहाली क्रिकेट स्टेडियम में एक साथ मैच देखते हुए नजर आए हैं। जहां दोनों को साथ देख फैंस मजे लेने लगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा ने देखा IPL मैच।
  • स्टेडियम में मौजूद फैंस ने लगाए 'परिणीति भाभी' के नारे।
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।

Parineeti Chopra and Raghav Chadha relationship: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra), आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। दोनों अक्सर एक साथ स्पॉट किए जाते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा की सगाई से लेकर शादी तक की खबरें वायरल हो रही हैं। एयरपोर्ट के बाद अब दोनों पर क्रिकेट देखने एक साथ स्टेडियम पहुंचे हैं। परिणीति और राघव ने मोहली क्रिकेट स्टेडियम में एक साथ पंजाब बनाम मुंबई का IPL मैच देखा है। दोनों को स्टेडियम में एक साथ देख वहां मौजूद लोग उन्हें टीज करने लगे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में क्रिकेट स्टेडियम में परिणीति भाभी-परिणीति भाभी के नारे गूंज रहे हैं। जिसके बाद राघव चड्डा शर्मा से लाल होते दिख रहे हैं।

parineeti chopra and raghav chadha

parineeti chopra and raghav chadha

फैंस ने लिए मजे

राघव चड्डा और परिणीति चोपड़ा को लेकर खबरे यह भी हैं कि वह इसी 13 मई को सगाई करने वाले हैं। सगाई की खबरों के बीच दोनों का एक साथ स्टेडियम पहुंचकर IPL मैच देखना, उनके रिलेशनशिप की पुष्टि कर रहा है। दोनों को एक साथ क्रिकेट मैच देख वहां, मौजूद लोग और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए और परिणीति भाभी-परिणीति भाभी चिल्लाने लगे। जिसके बाद राघव और परिणीति दोनों ही शर्मा से लाल हो गए।

End of Feed